फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   people purchesing in dhanteras

बाजारों में धनवर्षा, घरों में खुशियां

Sat, 26 Oct 2019 02:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
people purchesing in dhanteras
धनतेरस के अवसर पर मानिक चौक में बर्तनों की खरीदारी लोग। अमर उजाला
बाजारों में धनवर्षा, घरों में खुशियां
विज्ञापन

झांसी। शुक्रवार को महानगर के बाजारों में धनतेरस की धूम रही। आभूषण, कार, बाइक, मोबाइल, फर्नीचर व इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की खूब खरीदारी हुई। बाजारों में ठसाठस भीड़ रही। देर रात तक दुकानें खुली रहीं और ग्राहकों की आमद बनी रही। इस दौरान बाजार रंगबिरंगी झालरों की रोशनी में सजेधजे नजर आए।
बाजारों में धनतेरस की रौनक सुबह से ही नजर आने लगीं थीं। दुकानों की साजसज्जा कर ली गई थी और ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए सामन दुकानों के बाहर सजा लिए गए थे। दोपहर में ग्राहकों की आमद शुरू हुई। इसके बाद शुरू हुआ खरीदारी का सिलसिला हर घंटे और बढ़ता गया। शाम को बाजारों में ठसाठस भीड़ पहुंच चुकी थी। सराफा बाजार, मानिक चौक, सीपरी बाजार, सदर बाजार में पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा था। दुकानों पर ग्राहक जमे हुए थे। ये क्रम देर रात तक बदस्तूर जारी रहा। सबसे ज्यादा खरीदारी आभूषण, बर्तन, वाहन और मोबाइल की हुई। इसके अलावा पर्व पर लोगों ने फर्नीचर व टीवी, वॉशिंग मशीन समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद भी खरीदे।
विज्ञापन

खरीदी मन की सवारी
धनतेरस पर वाहनों की जमकर खरीदारी हुई। गाड़ियों के शोरूमों पर सुबह से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने बाद लोग अपनी-अपनी पसंद की गाड़ियां अपने घर ले आए। तमाम लोगों ने पहले से बुक की गईं गाड़ियों की धनतेरस पर डिलेवरी ली। शोरूमों पर रात तक खरीदारी का सिलसिला जारी रहा। एक ही दिन में तीन सौ से अधिक कारों की बिक्री हुई। जबकि, आठ सौ से अधिक दुपहिया वाहनों की बिक्री हुई। नये वाहनों के पूजन के लिए मंदिरों में भी लोगों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खूब बिका सोना
महंगा होने के बाद भी लोगों ने सोने की खूब खरीदारी की। महानगर की सराफा की दुकानों में दोपहर से लेकर देर रात तक ग्राहकों का जमावड़ा रहा। सोने के डिजाइनर हल्के आभूषणों की खूब बिक्री हुई। वहीं, चांदी के सिक्के भी बाजार में अपनी चमक बिखेरे रहे। इसके अलावा चांदी की पायल, बिछिया भी खूब बिके।
स्टील के बर्तनों की रही चमक
धनतेरस पर महानगर के बाजारों में बर्तनों की जमकर बिक्री हुई। इसमें खासतौर पर स्टेनलेस स्टील के बर्तन खूब बिके। किसी ने जरूरत के बर्तन खरीदे, तो किसी ने त्योहार का शगुन पूरा करने के लिए बर्तनों की खरीदारी की। इसके अलावा नॉनस्टिक, तांबे, कुकर आदि की भी खूब मांग रही।

इलेक्ट्रॉनिक बाजार में लौटी रौनक
ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों की चुनौती का सामना कर रहे इलेक्ट्रॉनिक बाजार में धनतेरस पर खूब रौनक रही। खासतौर पर एलईटी टीवी की खूब खरीदारी हुई। साथ ही म्यूजिक सिस्टम भी खूब बिके। इसके अलावा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की भी खूब मांग रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed