{"_id":"6352e2a26cbfae3dfc6c75bc","slug":"people-dead-jhansi-news-jhs23142308","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुटका थूकने उठे युवक की छत से गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुटका थूकने उठे युवक की छत से गिरने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। कोतवाली थाना इलाके में छत से गिरकर युवक की मौत हो गई। मृतक गुटका थूकने के लिए उठा था और इसी दरम्यान हादसे का शिकार हो गया।
भांडेरी गेट निवासी रमेश कुशवाहा का पुत्र अमित (28) हलवाई का काम करता था। इन दिनों वह सीपरी बाजार में एक मिठाई की दुकान पर काम कर रहा था। बृहस्पतिवार की रात वह घर पहुंचा और खाना खाकर ऊपर कमरे में सोने चला गया था। परिजनों ने बताया कि रात में वह गुटका थूकने के लिए उठा था और इसी दरम्यान उसका पैर फिसल गया, जिससे वह नीचे गली में आ गिरा। हालांकि, परिजनों को इसकी जानकारी नहीं हो पाई। इसी बीच पुलिस गश्त के लिए निकली तो उन्हें अमित का शव गली में पड़ा मिला। इस पर पुलिस ने घर का दरवाजा खुलवाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।
मृतक के परिवार में पत्नी सोनम के अलावा एक साल की बेटी बिट्टो है। ब्यूरो