{"_id":"60f5eab38ebc3e734c01ee8c","slug":"people-clash-with-electricity-checking-team-scuffle-jhansi-news-jhs1999492117","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चेकिंग टीम से भिड़े लोग, धक्का-मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चेकिंग टीम से भिड़े लोग, धक्का-मुक्की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। सोमवार को उन्नाव गेट क्षेत्र में बिजली चेकिंग करने और बकायादारों के कनेक्शन काटने गई बिजली विभाग की टीम से लोग भिड़ गए और धक्का- मुक्की होने लगी। इससे हंगामा हो गया। मामला कोतवाली तक पहुंचा, जहां पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
पंचवटी फीडर से जुड़े उन्नाव गेट क्षेत्र में बिजली विभाग की टीम पहुंची। यहां पर एक बकाएदार का कनेक्शान काटने के दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक कर्मचारियों से भिड़ गया और बोला कि बार- बार इसी क्षेत्र में चेकिंग करने आ जाते हो, मुकरयाना और खटिकयाना में नहीं जाते हो। महिलाएं भी आगे आ गईं। उनका कहना था कि कनेक्शन कटा हुआ है, इसके बाद भी यहां आ गए। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। एक व्यक्ति धक्का- मुक्की करने लगा। दरअसल, डेढ़ महीने पहले ही उक्त व्यक्ति का कनेक्शन कटा था, इसलिए वह बौखलाया हुआ था। दोनों ने एक- दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाया। महिला सुमन गौतम और रामकुंवर ने भी मारपीट करने का आरोप लगाया। बिजली कर्मचारी संतोष ने मोहल्ले के लोगों पर बिजली कर्मी टीजीटू को थप्पड़ मारने का आरोप लगाया।
महिलाओं ने आरोप लगाया कि उन्हें धक्का दिया गया। इसी शिकायत लेकर वह उन्नाव गेट पुलिस चौकी पहुंच गईं। यहां से सभी लोग कोतवाली आ गए। सूचना मिलने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य भी पहुंच गए। उनका कहना था कि बिजली विभाग के कर्मचारियों ने महिला से अभद्रता की। महिलाओं के साथ ऐसा नहीं होना चाहिए। ऊर्जा मंत्री कहते हैं कि तीन महीने का बकाया होने के बाद भी कनेक्शन नहीं काटे जाएंगे, जबकि यहां पर कनेक्शन काटे जा रहे हैं। यह दोहरी नीति है। कर्मचारी ने महिला के पैर छूकर गलती स्वीकार कर ली।
विज्ञापन
बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया और दोबारा ऐसा न करने को कहा। एसडीओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया और मामला शांत हो गया।
58 कनेक्शन काटे, नौ बिजली चोर पकड़े
झांसी। बिजली विभाग ने सोमवार को चेकिंग के दौरान नौ बिजली चोरों को पकड़ा और 58 लोगों का बकाया जमा नहीं होने पर कनेक्शन काट दिए। एसडीओ आलोक प्रकाश ने पीएसी, पुलिस और विजिलेंस जांच टीम के साथ गोविंद चौराहा क्षेत्र में बिजली चेकिंग की। इस दौरान कैंट मार्केट और पेट्रोल पंप के आसपास के क्षेत्रों में बिजली चेकिंग के दौरान नौ लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ लिया। यह लोग मीटर बाईपास करके चोरी की बिजली जला रहे थे। अब इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इस मौके पर जेई अनिल कुमार, अमित सक्सेना आदि मौजूद रहे। इसी तरह पंचवटी क्षेत्र के उन्नाव गेट इलाके में एसडीओ धर्मवीर सिंह ने नेतृत्व में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान बिजली का बकाया जमा नहीं करने पर 58 लोगों के बिजली के कनेक्शन काट दिए गए।