{"_id":"61cb73194e167c653339d4cb","slug":"people-begana-their-own-for-free-ration-jhansi-news-jhs211962474","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुफ्त राशन के लालच में अपनों को ही बेगाना कर रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुफ्त राशन के लालच में अपनों को ही बेगाना कर रहे लोग
विज्ञापन
झांसी। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जिले के सभी राशन कार्ड धारकों को गेहूं और चावल के साथ ही चना, नमक और खाद्य तेल मुफ्त दिए जाने की घोषणा होते ही शहर के तमाम लोगों ने परिवार के राशन कार्ड से नाम कटवाकर नए राशन कार्ड के लिए आवेदन कर रहे हैं। आलम यह है कि नवंबर माह से अब तक लगभग आठ हजार लोगों ने नया राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया है। जिसमें से विभागीय जांच के बाद लगभग ढाई हजार लोगों के नए राशन कार्ड बना दिए गए हैं।
सरकार द्वार नवंबर माह में जिले के सभी राशन कार्ड धारकों को प्रत्येक कार्ड पर गेहूं, चावल के साथ ही एक किलों चना, नमक व खाद्य तेल की घोषणा की गई थी। घोषणा होते ही लोगों ने परिवार के राशन कार्ड में दर्ज नाम को कटवा कर अलग से राशन कार्ड बनवाने की जोड़तोड़ शुरू कर दी। इसके लिए नए आवेदन करने वाले अधिकतर लोगों ने मां, बाप, भाई, बहन सहित अन्य सदस्यों से कोई संबंध नहीं होने की बात को लिखित रूप से स्वीकार किया है। सरकारी घोषणा से पहले जिले में राशन कार्ड धारकों की संख्या 388834 थी। लेकिन वर्तमान में कार्ड धारकों की संख्या 390073 हो गई है। इसके अलावा लगभग छह हजार से अधिक आवेदन विभाग की वेबसाइट पर लंबित हैं। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक रोजाना दस से बीस लोग नया राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कर रहे हैं।
इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी तीर्थ राज यादव ने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मुफ्त राशन वितरण की घोषणा होते ही विभाग में आवेदन करने वालों में इजाफा हो गया है। रोजाना दस से बीस लोगों के आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। जांच के बाद ही राशन कार्ड को जारी किया जा रहा है।