{"_id":"62a0ee44e72cce73cc1a3a6d","slug":"people-are-getting-sick-due-to-heat-stroke-jhansi-news-jhs22243140","type":"story","status":"publish","title_hn":"हीट स्ट्रोक की मार, लोग हो रहे बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हीट स्ट्रोक की मार, लोग हो रहे बीमार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया है। ऐसे गर्मी के कहर से लोग हीट स्ट्रोक के शिकार हो रहे हैं। जिसके चलते सरकारी व निजी अस्पतालों में मरीजों की लंबी-लंबी कतार लग रहीं है। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना बीस से तीस मरीज हीट स्ट्रोक का इलाज करने के लिए आ रहे हैं। जिनमें से तकरीबन दस को अस्पताल में भर्ती करना पड़ रहा है।
भीषण गर्मी के कारण शहर के अस्पतालों में मरीजों की लंबी-लंबी कतार लग रहीं हैं। जिनमें लू, डिहाईड्रेशन, उल्टी-दस्त के साथ ही सबसे अधिक संख्या हीट स्ट्रोक के मरीजों की है। सरकारी व निजी अस्पतालों में हीट स्ट्रोक के सबसे अधिक मरीज इलाज कराने के लिए आ रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना हीट स्ट्रोक के कई मरीज आ रहे हैं। वहीं निजी अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. डीएस गुप्ता ने बताया कि गर्मी के कारण हीट स्ट्रोक के मरीज एकाएक बढ़े हैं। अस्पताल की ओपीडी में तकरीबन तीस मरीज इलाज कराने के लिए आ रहे हैं। औसतन दस को भर्ती करना पड़ रहा है।
ऐसे करें बचाव
- जरूरी होने पर ही घर से निकलें
- भरपूर मात्रा में पानी पीएं
- पसीने को सोखने वाले हल्के कॉटन के कपड़े पहनें
- फुल आस्तीन के कपड़े पहन कर ही बाहर जाएं
- बाहर निकलने पर सिर व चेहरे के पूरी तरह से ढकें
- बुखार आने पर तुरंत ही चिकित्सक की सलाह लें
- ओआरएस और ग्लूकोज का सेवन करें
- ताजा खाना खाएं व बाहर के खाने से परहेज करें
जिला अस्पताल में नहीं हैं एंटी रेबीज इंजेक्शन
झांसी। जिला अस्पताल में एंटी रेबीज इंजेक्शन तीन दिन पहले ही खत्म हो गए हैं। जिसकी सूचना अस्पताल में चस्पा की गई है। जिसके चलते दूरदराज से आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार डिमांड भेजी गई है शुक्रवार तक इंजेक्शन मिलने की संभावना है। संवाद