फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Pensioners created a ruckus when the camp was not organized

शिविर नहीं लगने पर पेंशनरों ने किया हंगामा

Thu, 24 Mar 2022 11:03 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Pensioners created a ruckus when the camp was not organized
झांसी। रेलवे पेंशनरों ने बृहस्पतिवार को शिविर का आयोजन नहीं होने पर बुंदेलखंड क्लब के बाहर जमकर हंगामा किया। पेंशनरों ने रेलवे अधिकारियों पर बिना सूचना दिए शिविर को निरस्त करने का आरोप लगाया। इस दौरान दूर-दूर से आए पेंशनरों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। हंगामे की जानकारी मिलने पर रेलवे अधिकारियों ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

रेलवे द्वारा पेंशनरों की समस्याओं के निस्तारण के लिए मंडल स्तर पर शिविर का आयोजन किया जाता है। इसे लेकर बृहस्पतिवार को मंडल भर के पेंशनर बुंदेलखंड क्लब पर इकट्ठा हुए। मगर यहां पर रेलवे के कोई भी अफसर नहीं पहुंचे। पेंशनरों ने काफी देर तक इंतजार किया, लेकिन जब आयोजन स्थल पर कोई नहीं पहुंचा तो पेंशनरों का गुस्सा बढ़ने लगा। इसके बाद पेंशनरों ने हंगामा शुरू कर दिया। पेंशनरों का कहना था कि रेलवे अफसरों ने बिना सूचना दिए शिविर निरस्त कर दिया। पेंशनर समस्या के निस्तारण की आस मेें यहां आए थे। इसके बाद पेंशनरों ने डीआरएम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया। हंगामे की सूचना पर पहुंचे अफसरों और आरपीएफ जवानों ने पेंशनरों को शांत कराया।
विज्ञापन

पेंशनर बोले
2019 से अब तक पेंशन नहीं मिली है। 24 मार्च को शिविर के बारे में बताया गया था। मगर यहां कोई नहीं है। बिना सूचना दिए शिविर निरस्त कर दिया गया। - किशन कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

पेंशन के लिए चक्कर काट रहा हूं। बृहस्पतिवार को शिविर की जानकारी मिली, तो समस्या लेकर आया था, लेकिन यहां कोई अफसर ही नहीं पहुंचे। - अर्जुन प्रसाद
2016 सें पेंशन के लिए परेशान हूं। अफसरों से कई बार फरियाद की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। बिना सूचना दिए शिविर निरस्त कर दिया गया। - राजेंद्र अग्रवाल

-----------
रेलवे के अफसर सुनवाई नहीं कर रहे हैं। बुंदेलखंड क्लब के बाहर भी शिविर निरस्त होने की कोई सूचना चस्पा नहीं की गई। - किशन लाल
पेंशनरों का व्हाट्सएप ग्रुप बना हुआ है। जिसमें 29 मार्च को शिविर के बारे में सूचना दी गई थी। जानकारी के अभाव में कुछ लोग पहुंच गए थे। बाद में उनकी समस्या का समाधान वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता ने किया और संबंधित अफसरों को निस्तारण के निर्देश दिए। - मनोज कुमार सिंह, पीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed