{"_id":"5a5126dd4f1c1b1c198b5408","slug":"payjal-yojnao-ko-hogi-jhanch","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल योजनाओं की होगी जांच ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल योजनाओं की होगी जांच
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
samicha metting, jhansi news
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के प्रभारी अधिकारी और सिंचाई विभाग के प्रमुख सचिव सुरेश चंद्रा ने निर्देश दिए कि पांच साल पहले जल निगम द्वारा बनाई गईं पाइप पेयजल योजनाओं की जांच कराई जाए। यदि गुणवत्ता खराब मिले तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करें। अधूरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की जांच को टीम गठित कराएं। लोकवाणी और जनसुविधा केंद्रों की भी पड़ताल कराएं कि केंद्र जो भी सेवाएं दे रहे हैं, उनमें लोगों से ज्यादा पैसा तो नहीं लिया जा रहा है।
विकास भवन में विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि सभी विभाग यह सुनिश्चित कर लें कि सरकारी जमीन पर किसी का कब्जा तो नहीं है, यदि है तो तत्काल हटवाएं। टहरौली व मोंठ तहसील में सिंचाई विभाग की जमीन पर अवैध कब्जे हैं, बेतवा प्रखंड के अधिशासी अभियंता जिलाधिकारी से संपर्क कर कब्जा हटवाएं। पेयजल समीक्षा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ए. दिनेश कुमार ने बताया कि जिले की कई पाइप पेयजल योजनाएं बंद हैं। कुछ चालू की गईं तो पाइप फट गए, कुछ पूर्ण क्षमता के साथ नहीं चल पा रही हैं। इस पर प्रमुख सचिव ने जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पांच से दस ट्यूबवेल की जांच करें, ताकि पता चले कि ट्यूबवेल में पानी कम क्यों आ रहा है।
ग्रामीणों को जागरूक किया जाए कि जो भी कार्य हो रहा है, उसका निरीक्षण करें और यदि क्वालिटी खराब है तो इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से करें। उन्होंने वसूली बढ़ाने को कहा। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण/ शहरी की समीक्षा की। नहरों की सिल्ट सफाई पर असंतोष जताया और तेजी लाने को कहा। साथ ही सभी सड़कों को गड्ढामुक्त कराने को कहा।
विज्ञापन
इस मौके पर जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान, सीएमओ डा. सुरेश सिंह, एडीएम विजय बहादुर सिंह, एडीएम हरीशंकर, सचिव जेडीए के हरि सिंह मौजूद रहे।
माताटीला कार्यालय का निरीक्षण
प्रमुख सचिव ने सिंचाई विभाग के माताटीला प्रखंड एसईडी पंचम कार्यालय का निरीक्षण किया। अधिकारियों व कर्मचारियों की हाजिरी चेक की। इसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चांद दरवाजा का निरीक्षण किया तथा दवाओं के बारे में जानकारी ली।
विश्वविद्यालय का नवीन कंप्यूटर सेंटर देखा
प्रमुख सचिव ने थाना रक्सा का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि भूमि विवादों का समाधान श्रावस्ती मॉडल पर होगा। इसलिए थाना स्तर पर बनने वाली टीम में अनुभवी कर्मचारियों को प्राथमिकता दी जाए। यदि सरकारी जमीन पर कब्जा है तो उसे सख्ती से हटाएं। उन्होंने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय का निर्माणाधीन नवीन कंप्यूटर सेंटर देखा। प्रोजेक्ट मैनेजर एमके गुप्ता ने बताया कि पहली किस्त 92.50 लाख रुपये मिल गए हैं, जिससे 45 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। एनीमल रिसर्च सेंटर का भी निरीक्षण किया। इसका 80 फीसदी कार्य पूरा हो गया है। मार्च तक काम पूरा हो जाएगा। बस स्टैंड स्थित रैन बसेरा का भी निरीक्षण किया।