फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Patients returning from the medical college without medicines.

Jhansi News: मेडिकल कॉलेज में बिना दवाइयों के लौट रहे मरीज

Sat, 10 Oct 2026 02:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Patients returning from the medical college without medicines.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में मधुमेह, लीवर व पाइल्स, कफ सीरप समेत अन्य दवाइयां नहीं मिल पा रही है। ऐसे में आर्थिक रूप से कमजोर तबके के मरीज महज परामर्श के ही वापस हो रहे हैं। वहीं, कुछ मरीज बाहर से महंगी दवाइयां खरीदने को मजबूर हैं। शुक्रवार को उपचार को आए मरीजों को खासी परेशानी से जूझना पड़ा।

मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने नए 300 बेड भवन में संचालित किया जा रहा है। रिसेप्सन सेंटर भी स्थापित किया गया है। वहीं अल्ट्रासाउंड, डिजिटल एक्स-रे सेंटर संचालित किया गया है। सैंपल कलेक्शन सेंटर आदि संचालित किए जा रहे हैं। वहीं छह दवा काउंटर खोल दिए हैं। लेकिन, दवा वितरण काउंटर हाथी दांत साबित हो रहे हैं। मरीजों को समुचित दवाइयां उपलब्ध नहीं हो पा रहीं हैं। यहां पर कफ सीरप तक नहीं मिल सके। वहीं लीवर, विटामिन ई व पाइल्स के मरीजों को मरहम, खून आने की स्थित में रोकने वाली दवा समेत अन्य दवाइयां नहीं मिल पा रहीं हैं। ऐसे में उपचार को आ रहे मरीज खाली हाथ लौट रहे हैं। कई मरीज तो काउंटर पर सीरप व पूरी दवाइयों की मांग कर रहे हैं। हार्ट के मरीजों को नियमित खाने के लिए दवा नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

---
फोटो- 21
कैप्सन- देवेश, तेरा
बुखार, खांसी व जुकाम की समस्या है। चिकित्सक खांसी का सीरप लिखा है। लेकिन, मिल नहीं पा रहा है।
- देवेश, तेरा
---
फोटो- 22
कैप्सन - राजकुमार
मेडिकल कॉलेज में खांसी का सीरप नहीं मिला। कई बार मांग की, न होने का हवाला दिया। अब खांसी मिटने की परेशानी है।
- राजकुमार
---
वेयर हाउस में दवाइयां पर्याप्त मात्रा में हैं। मेडिकल कॉलेज में कमी के आधार पर मंगाकर उपलब्ध कराई जाएंगी।
- डॉ. गजेंद्र सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed