{"_id":"08fb06322005bf04076abf7ea7a4c995","slug":"patel-landed-society-in-support-of-gujarat-patidars-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात के पाटीदारों के समर्थन में उतरा पटेल समाज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजरात के पाटीदारों के समर्थन में उतरा पटेल समाज
ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। गुजरात में पटेल समाज द्वारा आरक्षण की मांग को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन की सरसराहट यहां भी महसूस की जाने लगी है। बृहस्पतिवार को बुंदेलखंड कुर्मी क्षत्रिय कल्याण समिति के बैनर तले पटेल समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री को भेजे गए ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने गुजरात में पटेल समाज को आरक्षण दिए जाने की मांग की।
इससे पूर्व पटेल समाज के लोग इलाहाबाद बैंक के निकट स्थित सरदार बल्लभ पाई पटेल के प्रतिमा के समक्ष एकत्र हुए। लौह पुरुष को श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा, जिसके माध्यम से गुजरात में आरक्षण की मांग को लेकर पटेल समाज द्वारा किए गए आंदोलन के दौरान पुलिसिया कार्रवाई की निंदा की गई। उन्होंने कहा कि पुलिस की गोली व लाठीचार्ज में मारे गए पटेल समाज के लोगों के परिवारों को पच्चीस लाख व घायलों को दस लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। साथ ही संविधान के अनुरूप गुजरात में पटेल समाज को आरक्षण दिया जाए। उन्होंने कहा कि मांगें न पूरी होने पर उत्तर प्रदेश में भी आंदोलन किया जाएगा।
इस मौके पर डा. पी एल पटेल, आर पी निरंजन, रामगोपाल निरंजन, शिवशंकर पटेल, लवलेश सिंह पटेल, मुकेश सचान, महेंद्र चौधरी, डा. विक्रम पटेल, वी एल पटेल, रामकिशन निरंजन, राजेंद्र पटेल, डा. वी के निरंजन, अवधेश निरंजन, अरविंद निरंजन, लेखराज पटेल, मनोज पटेल आदि मौजूद रहे।