{"_id":"5f9872758ebc3ec5f125263a","slug":"patari-shopkeeper-happy-take-loan-jhansi-news-jhs179711681","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोन पाकर खिले पटरी दुकानदारों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोन पाकर खिले पटरी दुकानदारों के चेहरे
विज्ञापन
दीनदयाल सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पटरी,रेहड़ी दुकानदारों के ऑनलाइन सीधे संवाद का?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। जिले के 6124 लाभार्थियों को मंगलवार पीएम स्वनिधि योजना सौगात मिली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में लोन स्वीकृति का प्रमाण पत्र मिलते ही पटरी दुकानदारों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑनलाइन संबोधन प्रसारण देखा। साथ ही अन्य जिलों के पटरी दुकानदारों द्वारा आत्मनिर्भर बनने के लिए हुए प्रयासों को देखा।
कार्यक्रम में मेयर रामतीर्थ सिंघल, मंडलायुक्त सुभाष चंद शर्मा, जिलाधिकारी आंद्रा वामसी, सीडीओ शैलेष कुमार, नगर आयुक्त अवनीश कुमार राय, भाजपा जिलाध्यक्ष जमुना प्रसाद कुशवाहा ने संयुक्त रुप से योजना के तहत 20 लाभार्थियों को स्वीकृत पत्र वितरित किए। साथ ही मिशन शक्ति अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
वर्चुअल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्ट्रीट वेंडरो के कौशल को बधाई दी। कहा कि योजना के माध्यम से तरक्की के रास्ते खुलेंगे। जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने बताया कि इस योजना के तहत कुल पंजीकरण 13733, लोन स्वीकृति 8140, लोन वितरण 6142 लाभार्थियों को किया गया। शेष पर कार्य जारी है। कार्यक्रम में शिक्षाविद समाजसेवी डॉ. नीति शास्त्री सहित विभिन्न विभागों, सामाजिक संगठनों की महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पीओ डूडा संगीता सिंह, डीपीओ नंदलाल, अपर नगर आयुक्त शादाब असलम, एलडीएम पवन कुमार समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।