{"_id":"8998b285a1969c6fdae480eb248a10b7","slug":"passengers-will-not-have-to-stand-at-the-station-waiting-for-the-train-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों को स्टेशन पर खड़े होकर नहीं करना होगा ट्रेन का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों को स्टेशन पर खड़े होकर नहीं करना होगा ट्रेन का इंतजार
झांसी/ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रीय सांसद अब यात्री सुविधाओं पर भी ध्यान दे रहे हैं। इसी पहल के तहत केंद्रीय मंत्री उमा भारती समेत दो सांसदों ने अपनी निधि से आधा दर्जन स्टेशनों पर बेंच लगाने के लिए बजट प्रदान किया है। बेंच लगने के बाद यात्रियों को खड़े होकर ट्रेन का इंतजार नहीं करना होगा।
स्टेशनों पर अक्सर बेंच की कमी महसूस की जाती है। बेंच की संख्या कम होने के कारण अक्सर यात्री जगह-जगह खड़े दिखाई देते हैं। यात्रियों के बैठने के लिए पर्याप्त बेंच की व्यवस्था हो, इस बात का ध्यान रखते हुए केंद्रीय जल संसाधन मंत्री व झांसी- ललितपुर संसदीय क्षेत्र की सांसद उमा भारती ने करीब पच्चीस लाख व भिंड- मुरैना के सांसद भागीरथ प्रसाद ने करीब पांच लाख रुपये अपनी निधि से रेल सुविधाओं को बढ़ाने के लिए दिए हैं।
इस निधि से झांसी, बबीना, मऊरानीपुर, ललितपुर, तालबेहट, भिंड व दतिया स्टेशन पर बेंच लगाई जाएंगी। इस योजना को इलाहाबाद मुख्यालय ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। जल्द ही परचेज कमेटी इनकी खरीदारी करेगी। परचेज समिति कन्वेयर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक दुर्गेश दुबे को बनाया गया है। इसके अलावा कमेटी में एक अधिकारी लेखा व एक स्टोर के रखे गए हैं। इस संबंध में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने बताया कि जल्द ही बेंच की खरीदारी कर उन्हें लगाने का काम शुरू हो जाएगा। कोशिश की जाएगी कि हर संभव जगह बेंच लगाई जाए।