{"_id":"612fd49c8ebc3e06046ce25d","slug":"passengers-robbed-fifteen-times-in-ten-years-in-trains-crooks-could-come-only-three-times-jhansi-news-jhs2032850108","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों में दस साल में पंद्रह बार लुटे मुसाफिर, तीन दफा ही हाथ आ सके बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों में दस साल में पंद्रह बार लुटे मुसाफिर, तीन दफा ही हाथ आ सके बदमाश
विज्ञापन
झांसी। पुष्पक एक्सप्रेस और पटना इंदौर एक्सप्रेस में लूटपाट की घटनाओं से पूर्व पिछले दस साल में मंडल के अंतर्गत 13 और ट्रेनों में ऐसी घटनाएं हो चुकीं हैं। इनमें तीन घटनाओं में ही जीआरपी बदमाशों को पकड़ने में सफलता हासिल कर सकी। अधिकांश घटनाओं में बदमाश पहले से ही ट्रेन के अंदर थे और चेन पुलिंग कर उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। सबसे अधिक घटनाएं 2010 में हुईं थीं।
- ललितपुर रेल सेक्शन के जीरोन स्टेशन के पास दो अगस्त 2016 की रात बदमाशों ने चेन पुलिंग कर तेलंगाना एक्सप्रेस में लूटपाट की थी। बदमाश थर्ड एसी कोच में सवार एक महिला यात्री का पर्स अपने साथ ले गए थे, जिसमें दस हजार रुपये, मोबाइल, परिचय पत्र आदि सामान रखा था। ट्रेन आधे घंटे मौके पर खड़ी रही। इस मामले में जीआरपी ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया था।
- दतिया व सोनागिर स्टेशनों के मध्य 14 मई 2014 की रात एक बजे बदमाशों ने चेन पुलिंग कर 12621 तमिलनाडु एक्सप्रेस के ए टू व ए थ्री कोच में लूटपाट की थी। बदमाश दो महिलाओं समेत तीन यात्रियों के लाखों के जेवरात व नकदी लूट ले गए थे। ट्रेन 40 मिनट मौके पर खड़ी रही।
विज्ञापन
- पामा व भीमसेन स्टेशनों के बीच 18 अगस्त 2013 की रात बदमाशों ने अहमदाबाद से झांसी की तरफ आ रही साबरमती एक्सप्रेस के स्लीपर कोचों में आधा दर्जन यात्रियों के साथ लूटपाट की थी। यात्रियों ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई। जीआरपी बदमाशों को नहीं पकड़ सकी। ट्रेन 35 मिनट मौके पर खड़ी रही।
- ललितपुर सेक्शन के दैलवारा होम सिग्नल पर 16 जुलाई 2012 की रात खड़ी राप्ती एक्सप्रेस में बदमाशों ने चढ़ने का प्रयास किया। यात्रियों की सतर्कता से बदमाश कोचों से नहीं चढ़ सके। जाते- जाते खिड़की से एक महिला यात्री का कान का झूमका छीन ले गए।
- ललितपुर व बसई स्टेशन के बीच तीन जून 2011 की रात 12121 मध्यप्रदेश संपर्क क्रांति के एस 5 कोच में चेन पुलिंग कर बदमाशों ने लूटपाट की।
- ललितपुर व आगासौद स्टेशन के बीच 9 जुलाई 2011 की रात बदमाशों ने 12622 तमिलनाडु एक्सप्रेस के जनरल कोच में लूटपाट की। चेन पुलिंग कर उतरते समय एक बदमाश पकड़ा गया।
- धौलपुर व मुरैना स्टेशनों के बीच 26 अक्तूबर 2011 की रात 12616 जीटी एक्सप्रेस के जनरल कोच में बदमाशों ने यात्रियों के साथ लूटपाट की। एक यात्री के पैर में गोेली मारी। चंबल पुल के निकट बदमाश चेन पुलिंग कर भागे।
- जखौरा व दैलवारा स्टेशन के बीच 16 जून 2010 की रात बदमाशों ने गोरखपुर से सिकंदराबाद जा रही राप्ती सागर एक्सप्रेस में चेन पुलिंग कर यात्रियों के साथ लूटपाट की। ट्रेन 17 मिनट मौके पर खड़ी रही।
- निवाड़ी स्टेशन आउटर पर चार अगस्त 2010 की रात खड़ी तुलसी एक्सप्रेस के एस 4 व एच 9 कोच में एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने यात्रियों के साथ लूटपाट की। यात्रियों ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई। ट्रेन मौके पर 25 मिनट खड़ी रही।
- गढ़मऊ व पारीछा स्टेशन के बीच 17 अगस्त 2010 की रात मुंबई से लखनऊ जा रही पुष्पक एक्सप्रेस के जनरल कोच में आधा दर्जन बदमाशों ने यात्रियों के साथ लूटपाट की। जीआरपी उरई में मामला दर्ज हुआ। घटना के तीन दिन बाद चार बदमाश पकड़े गए।
- झांसी आउटर पर 19 अगस्त 2010 की रात 11 बजे खड़ी 1450 जम्मूतवी जबलपुर एक्सप्रेस, रात तीन बजे 2628 कर्नाटका एक्सप्रेस व सुबह चार बजे 12622 तमिलनाडु एक्सप्रेस के यात्रियों के साथ कच्छाधारी बदमाशों के गिरोह ने लूटपाट की थी। एक हफ्ते बाद चार बदमाश पकड़े गए।
पांच साल में एक हजार से अधिक हुईं चोरियां
-------------------------------------
रेल मंडल से गुजरने वालीं ट्रेनों में पिछले पांच साल में एक हजार से अधिक चोरियां हो चुकीं हैं। यह वह सब मामले हैं जो जीआरपी झांसी व ग्वालियर के थानों में दर्ज हैं। इनमें अधिकांश मामले दूसरे राज्यों के स्टेशनों से स्थानांतरित (डीएच) होकर आए। यात्रियों ने गंतव्य स्टेशन पर पहुंचने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इनमें 50 मामलों में भी जीआरपी बदमाशों को नहीं पकड़ सकी। आठ सौ से अधिक मामलों में फाइनल रिपोर्ट भी लग चुकी है।