फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Passengers reduced in special trains, seats are vacant

Jhansi News: स्पेशल ट्रेनों में घट गए यात्री, खाली हैं सीटें

Sun, 05 May 2024 02:03 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sun, 05 May 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Passengers reduced in special trains, seats are vacant
झांसी। अप्रैल माह में झांसी से पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार की ओर जाने वाली ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं मिल रही थी। लेकिन, मई की शुरूआत होते ही यात्रियों की संख्या में अचानक से कमी आ गई है। हालात यह हैं कि स्पेशल ट्रेनों को भी यात्री नहीं मिल रहे हैं। रेलवे ने गर्मी में समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। एक अप्रैल से चलाई जा रहीं स्पेशल ट्रेनों ने यात्रियों को राहत देने का काम किया तो रेलवे को भी इनसे लाभ मिला। लेकिन, एक माह बाद ही ट्रेनों में यात्रियों की संख्या धड़ाम हो गई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार की ओर जाने वाली जिन ट्रेनों में 250 तक वेटिंग आ रही थी, उनमें अब अगले चौबीस घंटे में यात्रा के लिए सीटें खाली मिलने लगी हैं। मंडल रेल जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यात्री संख्या में अप्रैल के मुकाबले कमी आई है। स्पेशल ट्रेन में सीट की उपलब्धता है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed