{"_id":"617853e515389c07e159dcb5","slug":"passengers-can-get-general-ticket-facility-on-diwali-and-chhath-puja-jhansi-news-jhs207539246","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवेः यात्रियों को जल्द मिलेंगे जनरल टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवेः यात्रियों को जल्द मिलेंगे जनरल टिकट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। दीपावली और छठ पूजा पर रेल यात्री जनरल टिकट लेकर भी सफर कर सकेंगे। रेलवे बोर्ड परिस्थितियों के हिसाब से चिह्नित मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों में जनरल टिकट लागू करने की तैयारी कर रहा है। अभी यह सुविधा पूर्व मध्य रेलवे जोन में शुरू हो गई है। जल्द ही उत्तर मध्य रेलवे के झांसी, आगरा और प्रयागराज मंडल से गुजरने वालीं ट्रेनों यह सुविधा मिलने की उम्मीद है।
कोरोना काल में रेलवे ने 23 मार्च 2020 से मेल एक्सप्रेस समेत तमाम ट्रेनों का परिचालन रोक दिया था। कोरोना का असर कम होने के बाद ट्रेनों का धीरे- धीरे परिचालन प्रारंभ हुआ तो द्वितीय श्रेणी (जनरल कोच) के कुर्सीयान में भी आरक्षित टिकट की व्यवस्था लागू कर दी गई। वर्तमान में ट्रेनों में कंफर्म टिकट वालों को ही सफर करने की अनुमति मिल रही है। त्योहारी के सीजन में बड़ी संख्या में लोग सफर करते हैं। लेकिन ट्रेनों में अनारक्षित टिकट की व्यवस्था न होने से यात्री सफर नहीं कर पा रहे हैं। मगर जल्द ही यात्री अब अनारक्षित टिकट लेकर जनरल कोच में सफर कर सकेंगे। इस संबंध में पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे बोर्ड का आदेश मिलते ही उसका अनुपालन किया जाएगा।
अधिकांश ट्रेनों का शुरू हो चुका है संचालन
कोरोना काल में धीरे- धीरे सामान्य होते हालातों के बीच ट्रेन संचालन भी पूरी तरह पटरी पर लौटने लगा है। मंडल से गुजरने और संचालित होने वालीं 288 ट्रेनों (दैनिक व साप्ताहिक) में 272 गाड़ियों का चलना शुरू हो गया है। इसी तरह 52 पैसेंजर में 24 दोबारा पटरी पर दौड़ने लगीं हैं। इन गाड़ियों से मंडल में प्रतिदिन 40 हजार से अधिक मुसाफिरों ने सफर करना शुरू कर दिया है।