{"_id":"5f0228eb8ebc3e42bd4da2bb","slug":"pasanger-train-will-run-new-time-table-jhansi-news-jhs1708119126","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल के चिकित्सकों और कर्मचारियों की होगी कोरोना जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल के चिकित्सकों और कर्मचारियों की होगी कोरोना जांच
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। जिला अस्पताल के लैब टेक्नीशियन के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर अस्पताल प्रबंधन ने अस्पताल के सभी चिकित्सकों व कर्मचारियों का कोरोना जांच कराने का निर्णय लिया है। जांच की प्रक्रिया को आज से शुरू किया जाएगा।
जिला अस्पताल में 42, चिकित्सक, 92 स्टाफ नर्स, 32 सफाई कर्मचारी व 110 पैरामेडिकल स्टाफ कार्यरत है। अस्पताल के लैब टेक्नीशियन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। जिसके चलते अस्पताल के सभी चिकित्सकों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया था। एहतियात के तौर पर अस्पताल प्रबंधन द्वारा सभी डॉक्टरों के साथ ही नर्सिंग स्टाफ व सफाई कर्मचारियोें की कोरोना जांच कराई जाएगी। अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को परेशानी न हो इसके लिए रोजाना अस्पताल के दो चिकित्सकों, तीन कर्मचारियों व तीन हाउस कीपिंग कर्मचारियों की जांच होगी। जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने तक कर्मचारी आइसोलेशन वार्ड में ही रहेंगे। अस्पताल के सीएमएस डॉ. अतुल गुप्ता ने बताया कि लैब टेक्नीशियन के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर अस्पताल के सभी चिकित्सकों, कर्मचारियों व सफाई कर्मचारियों की कोरोना की जांच कराई जाएगी।