{"_id":"436cf9dda466f6607162faa27cab4279","slug":"paryauchan-festival-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यूषण पर्व के समापन पर शोभायात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यूषण पर्व के समापन पर शोभायात्रा निकाली
ब्यूराे/अमर उजाला
Updated Tue, 29 Sep 2015 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीपुर (झांसी)। जैन धर्म के पवित्र दश लक्षण (पर्यूषण) पर्व के समापन पर दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में भगवान महावीर स्वामी की शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा दिगंबर जैन मंदिर से शुरू होकर बाजार से भ्रमण कर जैन विद्यालय पहुंची जहां भगवान महावीर स्वामी का जलाभिषेक किया गया। दशलक्षण पर्व पर जैन समाज के लोगों ने दस दिनों तक व्रत रखकर धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया। जैन मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम हुए। इस अवसर पर स्वरूप चंद्र जैन, हरिश्चंद्र, राजेन्द्र सिंघई, मुल्लू बाजा, सिद्देश जैन, प्रद्युम्न कुमार जैन, सुधीर बाजा, जीतेन्द्र, राजदीप, कैलाश चन्द्र जैन, चौधरी अरविंद कुमार, सुरेश चन्द्र बड़कुल, देवेंद्र कुमार जैन, राजीव जैन, राकेश बैशाखिया, राहुल सिंघई, गोलू, संदीप जैन, आनंद आदि उपस्थित रहे।
जलविहार को विमानों में निकले आराध्य देव
रानीपुर। गत रात्रि जलविहार महोत्सव में नगर के विभिन्न मन्दिरों के छह विमान जल विहार के लिए निकले। विमान देखने के लिए लोग बाजार में एकत्रित रहे।
विज्ञापन
बाजार भ्रमण के बाद आराध्य देवों के विमान कौशल किशोर, कल्यान राय, हरिकिशोर, ज्वाला माता, साधूराम महाराज आदि आराध्य देवों के विमान सुखनई नदी पहुंचे जहां मंत्रोच्चार के साथ भगवान को जल विहार कराया गया। नगर पंचायत के प्रांगण में चेयरमैन प्रतिनिधि शालिगराम आर्य, लिपिक देवेन्द्र कुमार खरे आदि ने आरती उतारी। मुहल्ला खुशीपुरा में ठाकुरदास बाबू जी ने विमानों की आरती उतारी तथा प्रसाद वितरण किया। इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री बिहारीलाल आर्य, बुलाखी चुरारया, गोविन्ददास चौकरया, जगदीश प्रसाद बनपुरया आदि उपस्थित रहे।
नृत्यांगनाओं के नृत्य पर थिरके युवा
रानीपुर (झांसी)। नगर पंचायत के तत्वाधान में चल रहे मेला जलविहार महोत्सव में स्वीट नाइट का कार्यक्रम में नृत्यांगनाओं के नृत्य पर देर रात तक दर्शक झूमते रहे।
मधुकर म्यूजिकल ग्रुप जबलपुर द्वारा पेश किए गए, इस कार्यक्रम का उद्घाटन गरौठा क्षेत्र के विधायक दीपनारायण सिंह यादव ने फ ीता काटकर किया। विशिष्ठ अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेशपाल, चिरगॉव नगर पालिका अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह जू देव रहे। मेला संरक्षक पूर्व ब्लाक प्रमुख लेखराज सिंह यादव ने पगड़ी पहनाकर व चेयरमैन प्रतिनिधि शालिगराम आर्य, भगत सिंह, महेन्द्र सिंह यादव आदि ने स्मृति चिह्न व फू ल माला पहनाकर अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक दीपनारायण सिंह यादव ने कहा कि अपनी कला के प्रदर्शन के माध्यम से दूसरों की सराहना प्राप्त करना हर किसी के वश की बात नहीं है। कला भगवान की देन है। उन्होंने लेखराज सिंह यादव को सपा का सच्चा सिपाही बताया। इसके बाद नृत्यांगना पूजा, काव्या, सानिया, कशिश, पलक आदि ने डीजे की धुनों पर नृत्य किया। कार्यक्रम पूरी रात भर चलता रहा।