{"_id":"5ef4e9c98ebc3e42f75bcc7b","slug":"parsad-upset-for-ration-cards-are-not-verification-jhansi-news-jhs1699596149","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन कार्ड सत्यापन न होने पर भड़के पार्षद, नगर आयुक्त को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन कार्ड सत्यापन न होने पर भड़के पार्षद, नगर आयुक्त को घेरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। नगर निगम में बृहस्पतिवार को पार्षदों ने जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्षदों ने राशन कार्ड बनवाने को दी गई सूची का सत्यापन न होने और सफाई हवलदारों के स्थानांतरण में खामियों को लेकर विरोध जताया। साथ ही अपर नगर आयुक्त द्वारा गलत व्यवहार किए जाने पर नाराजगी जताई। नगर आयुक्त ने पार्षदों को समझाकर शांत कराया।
नगर निगम में बुधवार को एक पार्षद पति ने राशन सूची का सत्यापन न होने की सहायक अभियंता से शिकायत की थी। जिसके चलते दोनों में विवाद हो गया था। बृहस्पतिवार को नगर निगम में पार्षदों ने अपर नगर आयुक्त शादाब असलम से राशन सूची का सत्यापन न होने की बात कही। पार्षद सुशीला दुबे ने कहा कि सूची दिए जाने के बाद भी सहायक अभियंता सत्यापन नहीं कर रहे हैं। उन्हें वार्ड से हटाया जाए। जबकि उपसभापति राजेश त्रिपाठी ने निगम के जनरेटर में डाले जा रहे डीजल का हिसाब मांगा। इसके बाद पार्षद अपर नगर आयुक्त अरुण गुप्त के पास पहुंचे। पार्षदों का कहना है कि अपर नगर आयुक्त ने उनसे गलत तरीके से बात की। जिसके बाद पार्षद भड़क गए और नगर आयुक्त मनोज कुमार सिंह के कक्ष में पहुंचकर हंगामा करने लगे। पार्षदों ने कहा कि सफाई हवलदारों का गलत तरीके से तबादला कर दिया गया है। अधिकारी पार्षदों की बात को सुनते नहीं हैं। नगर आयुक्त मनोज कुमार सिंह ने पार्षदों को समझाकर शांत कराया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पार्षदों की बात का मान रखा जाए। साथ ही वार्ड में होने वाले कामों के संबंध में पार्षदों की संस्तुति आवश्यक है। नगर आयुक्त ने सफाई हवलदारों के स्थानांतरण के मामले का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। इस मौके पर कांति छत्रपाल, प्रदीप नगरिया, सरदार वीर सिंह, मनु सिंह, मुकेश बंटी सोनी, नीरज गुप्ता, अब्दुल जाकिर, अविनाश, अनिल सोनी, लखन कुशवाहा, दिनेश सिंह दीपू, महेश गौतम, पुष्पेंद्र कु मार, गोविंदनाथ, अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह, चीफ इंजीनियर एलएन सिंह मौजूद रहे।
सफाई कर्मचारियों की सुनीं समस्याएं
बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के प्रतिनिधि मंडल ने नगर आयुक्त से मुलाकात की। जिलाध्यक्ष अशोक प्याल ने बताया कि वार्ता के बाद नगर आयुक्त ने सफाई हवलदारों के स्थानांतरण की जांच के लिए अपर नगर आयुक्त शादाब असलम को सौंपी है। साथ ही गैराज में वाहन चालकों की समस्याओं के लिए रवि निरंजन से तीन दिन में आख्या मांगी है। उम्मीद है कि सफाई कर्मचारियों की समस्याएं जल्द दूर होंगी। इस मौके कुंदनलाल, सुभाष माते, भगवानदास, ओमप्रकाश व नरेश डागौर मौजूद रहे।