फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   parsad ropege podhe

सभी पार्षद रोपेंगे तीस हजार पौधे

Sat, 28 Jul 2018 12:33 AM IST
amarujala
amarujala Updated Sat, 28 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
parsad ropege podhe
podhe, jhansi news - फोटो : demo
यह पहला मौका होगा, जब पार्षद भी अभियान चलाकर पौधरोपण करेंगे। इसके लिए पार्षदों को पौधे रोपने का लक्ष्य तय कर दिया गया है। पौधरोपण अभियान 15 अगस्त को शुरू होगा और प्रत्येक पार्षद पांच सौ पौधे रोपेगा। यह पौधे भी पार्षद को अपने वार्ड में रोपने होंगे, ताकि मानीटरिंग हो सके।
विज्ञापन


महापौर रामतीर्थ सिंघल ने सभी साठ वार्डों के पार्षदों को चिट्ठी लिखी है, जिसमें कहा गया कि तापमान लगातार बढ़ रहा है, इससे कार्बन गैसों का उत्सर्जन अधिक हो रहा है। इसका असर बरसात पर पड़ा है। यदि यही स्थिति रही तो आने वाले समय में जीवन संकट में हो सकता है, इसलिए प्रकृति को हरा भरा रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं। नगर निगम का 45,997 पौधे लगाने का लक्ष्य है। 15 अगस्त को एक साथ 37 हजार पौधे लगाए जाने हैं। इसलिए सभी पार्षद अपने- अपने वार्ड में पांच- पांच सौ पौधे लगाएं। उन्होंने कहा कि कुछ पार्षदों ने एक- एक हजार पौधे रोपने का भी आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

बुंदेलखंड की जलवायु के अनुकूल नीम, पीपल, पाकड़, बरगद और अशोक के पौधे रोपे जाएंगे। प्रत्येक पौधे पर ट्री गार्ड भी लगाया जाएगा, ताकि पौधों की सुरक्षा हो सके। इसके लिए नगर निगम 1,500 रुपये प्रति पौधे के हिसाब से खर्च करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed