फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Parsad father murder police not arrest

हत्या के आरोपी फरार, नहीं आ रहे हाथ

Wed, 30 Dec 2020 12:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
Parsad father murder police not arrest
झांसी। नयागांव में बीते शनिवार पार्षद के पिता की हत्या के मामले में फरार आरोपी अब तक पुुलिस के हाथ नहीं आ सके। केवल एक आरोपी ही पुलिस के हाथ आया है। तीन आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

बीते शनिवार शाम थाना प्रेमनगर के आजादपुरा नगरा निवासी वार्ड नंबर 10 के पार्षद पुष्पेंद्र यादव के पिता आजाद सिंह यादव की खेत से लौटते समय गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने कांग्रेसी नेता राजेंद्र सिंह यादव उनके भाई योगेंद्र सिंह यादव, पिंटू व एक अज्ञात पर हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली थी। पुलिस ने आरोपी राजेंद्र सिंह यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फरार चल रहे तीन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आ सके। एसपी सिटी विवेक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed