फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   pariking one platefarm

एक छत के नीचे होंगे पार्किंग, मार्केट व बैंक्वट हॉल

Sun, 24 Dec 2017 01:55 AM IST
jhansi
jhansi Updated Sun, 24 Dec 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
pariking one platefarm
market parking - फोटो : market parking
महानगर स्मार्ट सिटी बनने की तरफ कदम बढ़ाने लगा है, इसकी आधारशिला नगर निगम में रखी जाएगी। यहां पर एक छत के नीचे दो मंजिला पार्किंग बनेगी, दुकानें, कामर्शियल शोरूम व शादी या अन्य किसी आयोजन के लिए बैंक्वट हॉल (सभागार) और ओपन टैरेस बनाया जाएगा। यदि सब ठीक रहा तो तीन से चार महीने में निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम कार्यालय के मेन एंट्री गेट के बगल में पड़ी सौ मीटर व तीस मीटर चौड़ी जमीन पर मल्टी परपज बिल्डिंग बनाई जाएगी। इस बिल्डिंग में अंडरग्राउंड दो मंजिल बनेंगी, जिसमें माइनस-1 और मानइस-2 नाम से दो मंजिलों में पार्किंग की सुविधा रहेगी। एक पार्किंग में 70 से 75 गाड़ियां (कार) खड़ी हो सकेंगी। ग्राउंड फ्लोर पर दुकानें बनाई जाएंगी, जिसमें 10 फिट चौड़ी और 18 फिट लंबी दुकानें बनाई जाएंगी। दूसरी व तीसरी मंजिल पर किसी कंपनी, बैंक या आफिस के लिए जगह दी जाएगी। तीसरी मंजिल पर बैंक्वट हॉल और ओपन टैरेस व भव्य स्टेज बनेगा। यहां पर शादी समारोह या अन्य कोई आयोजन करने की सुविधा रहेगी। निगम जल्द सलाहकार नियुक्त के बाद एक से दो महीने में डिजाइन व एस्टीमेट बनकर तैयार हो जाएगा। गौरतलब है कि इलाइट चौराहा शहर का ह्दय स्थल है, लेकिन इसके नजदीक ऐसा कोई विवाह घर नहीं है, जिसमें आयोजन किए जा सकें। नगर निगम में बैंक्वट हॉल बनने से इसका फायदा शहरवासी उठा सकेंगे।
विज्ञापन

सलाहकार नियुक्त होगा
पूरा प्लान तैयार कर लिया गया है, लेकिन मानचित्र क्या रहेगा और इस पर कितना खर्च आएगा, अब इसके लिए कंसलटेंट (सलाहकार) नियुक्त किया जाएगा। कंसलटेंट डिजाइन व डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करेगा। कंसलटेंट का चयन शासन स्तर से फाइनल होगा। तीन से चार महीने में काम शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एके शर्मा अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed