फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Parichha dam will be improved by one crore, tourism development will happen

एक करोड़ रुपये की लागत से संवरेगा पारीछा बांध

Mon, 20 Dec 2021 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Parichha dam will be improved by one crore, tourism development will happen
झांसी। झांसी कानपुर मार्ग पर स्थित पारीछा बांध के दिन जल्द ही बहुरने वाले हैं। पर्यटन विभाग द्वारा एक करोड़ रुपये की लागत से बांध को टूरिस्ट प्वाइंट में तब्दील किया जाएगा। शासन द्वारा प्रस्ताव पर मुहर लगाने के साथ ही बजट स्वीकृत कर दिया गया है। निर्माण का जिम्मा उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड को सौंपा गया है। इस महीने निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बुंदेलखंड की गंगा कही जाने वाली बेतवा नदी पर स्थित पारीछा बांध का निर्माण लगभग सौ वर्ष से अधिक समय पहले अंग्रेजी शासन काल में कराया गया था। बारिश के मौसम में नदी का जल स्तर बढ़ते ही बांधों के गेटों के ऊपर से गिरता पानी झरने के रूप में तब्दील हो जाता है। जिसके चलते यहां पर सैलानियों को जमावड़ा रहता है। बांध की सुंदरता देखने के लिए दूरदराज से सैलानी आते हैं। पर्यटन विभाग द्वारा बांध को नया रूप देने के लिए योजना तैयार कर प्रस्ताव शासन में भेजा गया था।
विज्ञापन

योजना के तहत बांध पर केफेटेरिया, पार्क, वॉच टावर बनाया जाएगा। लोगों के टहलने के लिए पार्क के चारों ओर पाथवे बनेगा। साथ ही आधुनिक सोलर लाइटें लगाई जाएंगी। पर्यटन विभाग के उप निदेशक आरके रावत ने बताया कि पारीछा बांध को टूरिस्ट प्वाइंट में तब्दील करने की योजना को तैयार कर शासन को भेजा गया था। शासन द्वारा प्रस्ताव को स्वीकृत कर एक करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत कर दिया गया है। इसी महीने से निर्माण कार्य को शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed