फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   parcel train works in lockdown

लॉकडाउन में भी नहीं थमे पार्सल ट्रेनों के पहिये

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 09:16 PM IST
विज्ञापन
parcel train works in lockdown
parcel train - फोटो : demo
लॉकडाउन में भी रेलवे की पार्सल ट्रेनें धड़धड़ाती दौड़ रही हैं। झांसी  मंडल ने लॉकडाउन के बीच अब तक 35 टन से अधिक जरूरत का सामान दूसरे शहर  पहुंच चुका है। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए कोविड-19 पार्सल स्पेशल  ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। ये विशेष पार्सल ट्रेनें मुख्य रूप से  भारत के लोगों के लिए मददगार साबित को रही हैं। इनके संचालन में भी विशेष  निगरानी की जा रही है। लॉॅकडाउन में आमजनों को राहत देने रेलवे आवश्यक वस्तुओं, दवाओं, चिकित्सा  उपकरणों, ताजी सब्जियों और फलों का परिवहन किया जा रहा है। बुनियादी  सुविधाओं के अलावा इसके सुचारू संचालन के लिए रेलवे की समर्पित टीम कोरोना  वारियर के रूप में कार्य कर रही हैं। झांसी के साथ-साथ ग्वालियर से भी  पार्सल भेजा जा रहा है। कार्यालयों में समर्पित कोरोना वारियर की टीम बहुत  अच्छा काम कर रही है। झांसी मंडल से आगरा, भोपाल, बांदा, नागपुर, उरई,  दिल्ली, हजरत निजामुद्दी, प्रयागराज समेत अन्य शहरों में भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed