पेपर लीक कांड का खुलासा: लिपिक ने भतीजी को भेजी थी फोटो, फिर ऐसे चली 'नकल की चेन', श्री राम महाविद्यालय प्रबंधक समेत 32 गिरफ्तार
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में भौतिक विज्ञान के पेपर लीक मामले का खुलासा हो गया है। श्री राम महाविद्यालय के लिपिक ने अपनी भतीजी को पेपर की फोटो मोबाइल पर भेजी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में भौतिक विज्ञान के पेपर लीक मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने श्री राम महाविद्यालय के लिपिक राजदीप यादव पुत्र बलवान सिंह निवासी सुभाष गंज को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी शिवहरी मीणा ने पेपर लीक कांड का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी लिपिक उक्त महाविद्यालय में कार्यरत है। उसी ने अपनी भतीजी मुस्कान को पेपर की फोटो खींचकर मोबाइल पर भेजा।
इसके बाद उसकी भतीजी ने यह पेपर अपनी सहेली को भेज दिया। उसकी सहेली ने यह पेपर अजय निरंजन नामक युवक को भेजा। अजय निरंजन से यह पेपर अजय भास्कर के पास पहुंच गया। अजय भास्कर को ही नकल करते हुए उड़न दस्ते के द्वारा पकड़ा गया था। अजय भास्कर ने ही पेपर के कई मोबाइल फोन में होने की बात बताई थी। उसकी निशानदेही के बाद पुलिस ने कुल 32 छात्र-छात्राओं को गिरफ्तार किया।
महाविद्यालय प्रबंधक समेत कुल 32 लोग गिरफ्तार
पेपर लीक कराने में मिलीभगत के आरोप में श्री राम महाविद्यालय के प्रबंधक चंद्रपाल सिंह यादव निवासी बूढ़ा गांव बालाजी समेत कुल 32 लोगों को गिरफ्तार किया है हालांकि लोगों ने कितने पैसे में पेपर खरीदा इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है इस मामले में जांच चल रही है। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करके उनको जेल भेजा गया है।