फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Paper came from outside the curriculum, resentment in student organizations

पाठ्यक्रम से बाहर से आया पेपर, छात्र संगठनों में आक्रोश

Tue, 27 Jul 2021 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Paper came from outside the curriculum, resentment in student organizations
झांसी। बुंदेलखंड विवि की वार्षिक परीक्षाओं के दौरान बीएससी द्वितीय और तृतीय वर्ष के प्रश्नपत्र के प्रश्न पाठ्यक्रम से बाहर के आने पर विद्यार्थियों में रोष है। इसे लेकर सोमवार को छात्र संगठनों ने कुलपति और परीक्षा नियंत्रक का घेराव कर परीक्षा रद्द करने की मांग की।
विज्ञापन

एनएसयूआई के राष्ट्रीय संयोजक अभिषेक प्रताप सिंह ने कहा कि बीएससी के द्वितीय और तृतीय वर्ष के प्रश्नपत्र के दौरान विद्यार्थियों को ओएमआर शीट भरने के लिए अलग से वक्त नहीं दिया गया। साथ ही शीट पर तीन प्रश्नपत्रों के सब्जेक्ट कोड भरने की जगह नहीं थी। प्रश्नपत्र पाठ्यक्रम से बाहर था। इसके लिए विवि की तरफ से कोई मॉडल पेपर जारी नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि इस बार विवि प्रयोगात्मक परीक्षाओं का मूल्यांकन भी लिखित परीक्षा के आधार पर करेगा, ऐसे में छात्र छात्राओं के परिणाम संतोषजनक नहीं आएंगे। एनएसयूआई ने परीक्षा को रद्द कर दोबारा परीक्षा कराने की मांग की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष आकाश पाराशर, अनुज दांगी, प्रमंजल तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कुलपति को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि रीचेक के नियमों में बदलाव किया जाए। बीटेक और बीफार्मा की फीस को 76 हजार और 68 हजार किया जाए। साथ ही बीएससी के प्रश्नपत्रों में हुई खामियों को दूर कर दोबारा परीक्षा कराई जाए। इस मौके पर तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed