{"_id":"5d8bcc438ebc3e93b9522d8c","slug":"pandit-deendayal-upadhyay-jayanti-jhansi-news-jhs148919293","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई
विज्ञापन
प्रखर राष्ट्रवादी थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय
झांसी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर बुधवार को महानगर में कई संगठनों ने कार्यक्रमों का आयोजन किया। वक्ताओं ने उनके विचारों को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।
नेहरू युवा केंद्र के सभागार में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती समारोह संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष जयदेव पुरोहित ने कहा कि पंडित उपाध्याय का एकात्ममानववाद सिद्धांत धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष चारों के समन्वय से मनुष्य का जीवन परिपूर्ण होता है। समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति का उत्थान करना है। अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के उपाध्यक्ष हरगोविंद कुशवाहा ने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को रोटी, कपड़ा, मकान, शिक्षा, स्वास्थ्य समाज दिलाना उपाध्याय का दर्शन है। मनुष्य को उदार विचारों का होना चाहिए। इस मौके पर पुरुषोत्तम स्वामी, जितेंद्र दीक्षित, मृत्युंजय कुमार ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर अजय दीप, सरस्वती यादव, शालिनी, वर्षा, शहिना, हेमंत मौजूद रहे। इधर, भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी के नेतृत्व में दीनदयाल उपाध्याय सभागार के नजदीक उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पंडित उपाध्याय का सपना था कि पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। उनका यह सपना मोदी व योगी सरकार पूरा कर रही है। इस अवसर पर पूर्व महापौर किरण वर्मा, जगदीश साहू, मन्नी सरदार, राजेश पाल, भारती चौबे, नीता अवस्थी, कल्पना सिंह, राजकुमारी श्रीवास, नीलम सकरैया, मुकेश मिश्रा मौजूद रहे।
उधर, प्रेमनगर स्थित स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि वह प्रखर राष्ट्रवादी व महान विचारक थे। इस मौके पर डा. ज्योति गुप्ता, प्राचार्य मनीष गुप्ता ने विचार व्यक्त किए। कुलदीप सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में संस्थापक एनआर सिंह ने कहा कि उपाध्याय जनसंघ के राष्ट्रजीवन दर्शन के निर्माता माने जाते हैं। कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य अमृता गावड़े, अजय पटैरिया, कौशल किशोर, दीपक नामदेव, स्मिता सक्सेना, भारती जैन, नेहा ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर छात्र सांसद अध्यक्ष भैया मयंक आर्या, सक्षम यादव मौजूद रहे। जय बुंदेलखंड इंस्टीट्यूट फॉर साइंस टेक्नालॉजी एजूकेशन एंड मैनेजमेंट बबीना के कार्यक्रम में प्राचार्य डा. रामयश द्विवेदी, डा. श्रीराम पटैरिया, सतीश, दिलीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
वहीं, जिज्ञासा इंटर कालेज में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मोहिनी भारद्वाज ने कहा कि उपाध्याय जी विदेशी विचार को अच्छा नहीं मानते थे। वह भारतीय संस्कृति, धर्म, राष्ट्र के प्रति अधिक जागरूक थे। इस अवसर पर ज्वाला प्रसाद अहिरवार, प्रेमलता अग्रवाल, अरविंद, आरके गौतम आदि मौजूद रहे।