फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   panckuiya mele me bijli ka sankt

पंचकुइयां मेले में बिजली का संकट

Fri, 12 Oct 2018 02:13 AM IST
amarujala
amarujala Updated Fri, 12 Oct 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
panckuiya mele me bijli ka sankt
mela, jhansi news - फोटो : amar ujala, jhansi news
पंचकुइयां मंदिर के मेले में दुकानें लगाये व्यापारी इन दिनों परेशान हैं। दो दिन हो गये, बिजली विभाग ने अभी तक अधिकांश दुकानों क ो अस्थाई कनेक्शन नहीं दिये। वहीं, नगर निगम ने भी टायलेट - बाथरूम के लिए कोई व्यवस्था नहीं की है। हॉल यह है कि मेला के लगभग दो सौ से ज्यादा दुकानदारों को दैनिक क्रिया के लिए किला के मैदान का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन


मंदिर क्षेत्र में पिछले 200 वर्षों से शारदीय व चैत्र की नवरात्र पर मेला लगता है। स्थानीय व्यापारियों के अलावा कानपुर, कोलकाता, ग्वालियर सहित कई इलाकों से छोटे- बडे़ व्यापारी 10 से 12 दिनों के लिए अस्थाई दुकानें लगाते हैं। जो अपने साथ चीनी के बर्तन, सिंदूर, सौंदर्य प्रसाधन की सामग्री तथा दैनिक उपयोग की अन्य वस्तुयें लेकर आते हैं।
विज्ञापन


लेकिन हाल यह है कि इस बार मेले में कई दुकानों को बिजली के कनेक्शन तक मुहैया नहीं हुए है। कई व्यापारियों ने कहा कि बिजली विभाग के लोग अस्थाई कनेक्शन आवंटन और बिजली का तार लगाने में मनमाने रुपये ले रहे हैं। वहीं, इस बार दुकान लगाने की जगह का किराया भी दोगुना हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस दिन का किराया है दस हजार रुपये   
पिछले साल पांच हजार रुपये दस दिन दुकान लगाने का किराया लगा था। जो इस बार दस हजार रुपये हो गया है। वहीं आमदनी भी इस बार कम हो रही है।
बृजेंद्र  चीनी बर्तन व्यापारी

दैनिक क्रि या के लिए नहीं है कोई व्यवस्था
मेला क्षेत्र में दुकानदारों के लिए लेट्रिन-बाथरूम की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ता है। पिछले साल नगर निगम ने चलित टायलेट व्यवस्था की थी।
नईम, पूजन सामग्री विक्रेता
 
 नगर निगम व्यवस्था करें टायलेट की
 लघुशंका के लिए लोगों को दूर-दूर तक जाना पड़ता है। महिला श्रद्धालु व दुकानदारों को खासी दिक्कत होती है। जरूरत है कि नगर निगम कोई व्यवस्था करे।
मुईन खान, सौंदर्य प्रसाधन सामग्री विक्रेता

बिजली कनेक्शन न होने पर सात बजे तक चला मेला
मेला रात 11 बजे तक चलता है। लेकिन बिजली का कनेक्शन न मिलने से यह कल शाम सात बजे तक ही चला। मेले में दुकान लगाना बहुत महंगा हो गया है।
मोहम्मद आसिफ

बिजली कनेक्शन के लिए कर्मचारी बैठेगा
मेला परिसर में कल बिजली कनेक्शन देने के लिए विभाग का कर्मचारी तैनात होगा। अगर किसी दुकानदार को कोई समस्या आये तो वह हमसे संपर्क करे।
गौरव कुमार, अधिशासी अभियंता प्रथम बिजली विभाग

चलित टायलेट बाथरूम की होगी व्यवस्था
दुकानदारों के लिए चलित टायलेट - बाथरूम की व्यवस्था कर दी जाएगी। इसके लिए जगह की तलाश हो रही है।
रामतीर्थ सिंघल, महापौर

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed