फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   panchyat chunav

जिपं सदस्यों की अधिकतम शैक्षिक योग्यता स्नातक

Thu, 06 May 2021 01:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
panchyat chunav
झांसी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य पद पर चुने गए नवनिर्वाचित सदस्यों में सबसे अधिक पढ़े-लिखे स्नातक उपधि धारक हैं। 24 नवनिर्वाचित सदस्यों में आठ सदस्य ऐसे हैं जिनके पास स्नातक की उपाधि है वहीं, एक सदस्य ने खुद को निरक्षर बताया है जबकि एक सदस्य ने प्राथमिक विद्यालय तक पढ़ाई की है। ग्राम विकास में जिला पंचायत सदस्यों का अहम योगदान रहता है। विकास योजनाओं के लिए जिला पंचायत में सदस्यों की नियमित बैठक होती है। यहां भी इनको भागीदारी करनी होती है।
विज्ञापन

नए जिपं सदस्यों में सिर्फ आठ सदस्य साकिन से जयपाल सिंह, भरोसा से पवन गौतम, सेमरी से विवेक कुमार, बघेरा से रजनी देवी, भोजला से बृजेंद्र सिंह, भदरवारा से प्रतिपाल सिंह, भस्नहे से अंजना देवी एवं कुरैठा से नृपेंद्र ने ही खुद की शैक्षिक योग्यता स्नातक उत्तीर्ण बताई है। वहीं, पूंछ से बालकिशुन, सकरार से किरण देवी, बंगराधवा से आशा, देवरी सिंहपुरा से चंदन, मारकुआं से नेहा अभी इंटर ही उत्तीर्ण कर सके हैं। इसी तरह पहाड़ीबुर्जग से रश्मिी, फुटेरा बरूआसागर से विनीता, खैलार से अमनदीप एवं बिलाटीकरके से अजय सिंह ने हाईस्कूल तक ही पढ़ाई की है। तीन नवनिर्वाचित सदस्य सिर्फ जूनियर हाईस्कूल तक ही पढ़ाई पूरी कर सके हैं। इनमें रक्सा से रोहित राजपूत, राजापुर से वीर सिंह, स्यावरी से रजनी शामिल हैं। चुरारा सीट से चुने गए हेमंत कुमार ने खुद को निरक्षर बताया है। ककरबई सीट से पहली बार जीत हासिल करने वाली लुधनीवाली की प्राइमरी पास हैं जबकि सिमरधा से मेवा देवी एवं बबीना रूरल से राजपति ने अपनी शैक्षिक योग्यता की जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन

विवेक के खाते में सबसे अधिक प्रतिशत के मत
नवनिर्वाचित सदस्यों मेें सबसे अधिक मतप्रतिशत सेमरी के विवेक कुमार के खाते में आया। उनको कुल 45.75 प्रतिशत मत हासिल हुए। दूसरे स्थान पर चुरारा के हेमंत कुमार रहे। उनके खाते में कुल 45.22 प्रतिशत मत आए। इसके अलावा स्यावरी से रजनी को 43 प्रतिशत, बबीना रुरल की राजपति को 40 प्रतिशत, भोजला से बृजेंद्र को 37 प्रतिशत, पूंछ से बालकिशुन को 24 प्रतिशत, साकिन से जयपाल को 24 प्रतिशत, पहाड़ी बुजुर्ग के रश्मी को 29 प्रतिशत, बघेरा की रजनी को 18 प्रतिशत, फुटेरा बारूआसागर से विनीता को 30 प्रतिशत, रक्सा के रोहित को 22 प्रतिशत, राजापुर के वीर सिंह को 29 प्रतिशत, खैलार के अमनदीप को 20 प्रतिशत, सकरार की किरण देवी को 21 प्रतिशत, बंगराधवा की आशा को 32 प्रतिशत, देवरीसिंहपुरा के चंदन को 22 प्रतिशत, भदरवारा के प्रतिपाल सिंह को 28 प्रतिशत, सिमरधा की मेवा देवी को 22 प्रतिशत, मारकुआं की नेहा को 26 प्रतिशत, भस्नेह की अंजना देवी को 19 प्रतिशत, ककरबई की लुधनीवाली को 33 प्रतिशत, कुरैठा के नृपेंद्र को 32 प्रतिशत एवं बिलाटीकरके के अजय को 28 प्रतिशत वोट हासिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed