फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   panchayt election : mandal ke 100 jagde police ki radar pr

पंचायत चुनाव- मंडल के सौ झगड़े पुलिस के रडार पर

Tue, 30 Mar 2021 08:13 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 08:13 PM IST
विज्ञापन
panchayt election : mandal ke 100 jagde police ki radar pr
पंचायत चुनाव से पहले पुलिस 100 बड़े पुराने विवाद निपटाएगी। - फोटो : ???? ????
पंचायत चुनाव: मंडल के सौ झगड़े पुलिस के रडार पर
विज्ञापन

झांसी। पंचायत चुनाव से पहले रेंज के सभी थानेदार पुराने मामले निपटाने में लग गए हैं। गांव-गांव चौपाल लगाई जा रही है। प्रयास किया जा रहा है कि दोनों पक्षों में सुलह हो जाए। ऐसा न होने पर संबंधितों पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। उनको पाबंद भी किया जाएगा। झांसी, ललितपुर और जालौन में ऐसे सौ से अधिक मामले चिह्नित किए गए हैं।
पिछले पंचायत चुनाव में दो पक्षों के बीच हुए विवादों को चिह्नित किया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक जयनारायण सिंह ने ऐसे मामलों में ्िवशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। पुराने इन मामलों की रिपोर्ट मांगी गई है। इस पर पुलिस ने रिकार्ड खंगाले। झांसी, ललितपुर व जालौन मेें चार सौ से अधिक मामले ऐसे सामने आए हैं, जो पंचायत चुनाव से संबंधित हैं। इस बार होने वाले चुनाव में भी विवाद की आशंका है। सभी मामलों को गहराई से जांचा गया तो पाया कि सौ मामले ऐसे हैं जिनमें चुनाव के दौरान फिर से झगड़ा हो सकता है। इसे देखते हुए झांसी, ललितपुर व जालौन की पुलिस ने इन मामलों को निपटाने की कवायद शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इन मामलों को निपटा लिया जाएगा।
विज्ञापन

अलग रजिस्टर में दर्ज हो रहे मामले
पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों की सक्रियता व मारपीट सहित अन्य मामलों को अलग रजिस्टर बनाकर दर्ज करने को कहा गया है। थानों पर मुकदमा दर्ज करने के साथ-साथ बलवा और मारपीट रजिस्टर में ऐसे प्रकरण दर्ज करने शुरू कर दिए गए हैं। मारपीट और बलवा में शामिल लोगों का नाम, पता व मोबाइल नंबर, उनके पक्ष के मददगारों, उनके पक्ष में सामने आए पंचायत प्रत्याशियों का जिक्र किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत चुनाव से पहले पुलिस पुराने विवाद निपटाने में जुट गई है। पूर्व में हुए मामलों और दो पक्षों के बीच में चल रहे विवादों को खंगालकर कार्रवाई के निर्देश थानेदारों को दिए गए हैं। बेवजह मामलों को तूल देने वालों पर पुलिस कार्रवाई करेगी। माहौल खराब करने वालों को भी बख्शा नहीं जाएगा। जोगेंद्र कुमार, डीआईजी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed