{"_id":"b337d8de490ea05a2991c80883bb5e87","slug":"panchayat-president-election-in-lucknow-panchayat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत अध्यक्ष चुनाव की लखनऊ में हुई ‘पंचायत’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत अध्यक्ष चुनाव की लखनऊ में हुई ‘पंचायत’
ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी की लखनऊ में हुई बैठक में पार्टी प्रभारी ने स्थानीय नेताओं के बीच सामंजस्य बनवाया। इस दौरान पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने को रूपरेखा बनाई गई।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए एक जनवरी को नामांकन होगा, जबकि नामांकन पत्रों की बिक्री का काम जारी है। चुनाव में समाजवादी पार्टी ने जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक एक (पूंछ) से सदस्य प्रतिमा देवी को प्रत्याशी बनाया है।
चुनाव में अधिकृत प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने को पार्टी ने प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा मंत्री बलराम यादव को प्रभारी बनाया है।
बुधवार को प्रभारी ने लखनऊ में स्थानीय नेताओं की बैठक बुलाई, जिसमें राज्यसभा सांसद डा. चंद्रपाल सिंह यादव, गरौठा विधायक दीपनारायण सिंह यादव, पार्टी जिलाध्यक्ष सुदेश पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष संत सिंह सेरसा, पप्पू सेठ व जिला पंचायत के सदस्य शामिल हुए।
विज्ञापन
बैठक में प्रभारी ने सभी नेताओं से एकजुटता के साथ पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी को जिताने के लिए जुटने को कहा। उन्होंने सांसद व गरौठा विधायक को जीत सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी। पर्यवेक्षक ने कहा कि एक जनवरी को पार्टी के सभी लोग पूरी एकजुटता के साथ प्रत्याशी का नामांकन कराएं।
बसपा आज करेगी प्रत्याशी की घोषणा
झांसी। बहुजन समाज पार्टी भी जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में किस्मत आजमाने जा रही है। पार्टी अपने प्रत्याशी की घोषणा बृहस्पतिवार को करेगी। मालूम हो कि जिला पंचायत के चौबीस सदस्यीय सदन में बसपा के केवल चार सदस्य हैं। लेकिन, पार्टी को सपा व भाजपा के सदस्यों का समर्थन मिलने की उम्मीद है, जिससे बसपा अपने चार सदस्यों के बलबूते मैदान में उतरने जा रही है।
शासन ने चुनाव पर्यवेक्षक बनाए
झांसी। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए शासन ने पर्यवेक्षक बना दिए हैं। लीडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ईश्वरी प्रसाद पांडेय को झांसी का पर्यवेक्षक बनाया गया है। जबकि, पशुधन विकास के संयुक्त निदेशक ललितपुर के पर्यवेक्षक बनाए गए हैं। मालूम हो कि उक्त चुनाव के लिए एक जनवरी को नामांकन तथा सात को मतदान होना है।