फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   panchayat election result

सपा ने 15, बसपा व भाजपा ने चार-चार सीटों पर फहराया परचम

Tue, 03 Nov 2015 01:22 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Tue, 03 Nov 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
panchayat election result
झांसी। सोमवार को जिला पंचायत की सभी 24 सीटों के परिणाम घोषित किए गए, जिनमें 15 सीटों पर समाजवादी पार्टी के लोगों ने जीत दर्ज की। चार-चार सीटें भाजपा व बसपा की झोली में आईं। एक सीट पर निर्दलीय ने परचम फहराया। जबकि, कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव के राजनीति के कई दिग्गज मैदान में थे। पिछले पंचायत चुनाव में देवरी सिंह पुरा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाली सपा की जिला पंचायत अध्यक्ष मीरा विष्णु राय ने इस बार चुरारा सीट से जीत दर्ज की। जबकि, सपा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश पाल को ककरबई से हार का सामना करना पड़ा। यहां से बसपा के प्राण सिंह ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन


जबकि, दूसरे स्थान पर भाजपा के वरिष्ठ नेता व विधान परिषद के पूर्व उप सभापति कुं. मानवेंद्र सिंह के पुत्र मृगेंद्र सिंह रहे। बबीना के पूर्व विधायक सतीश जतारिया की पत्नी रेखा जतारिया को पहाड़ी बुजुर्ग सीट पर हार का सामना करना पड़ा। वह तीसरे स्थान पर रहीं। यहां से भाजपा के बालकिशुन जीते। सपा नेता व जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन नरेंद्र कुशवाहा की पत्नी लता रानी ने फुटेरा बरुआसागर से सपा का परचम फहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खैलार से निर्वतमान जिला पंचायत सदस्य अरविंद यादव की पत्नी लक्ष्मी यादव ने शानदार जीत दर्ज की। मऊरानीपुर की सपा विधायक डॉ. रश्मि आर्या अपने देवर हेमंत सेठ को भदरवारा व देवरानी कल्पना को सिमरधा सीट से जीत दिलाने में कामयाब रहीं। पूंछ से सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संत सिंह सेरसा की बहू प्रतिमा देवी ने जीत दर्ज की।

भरोसा सीट पर सपा के निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य दीपेंद्र यादव ने पार्टी के कड़े विरोध के बीच जीत दर्ज की। इसी प्रकार राजापुर सीट से वीरेंद्र प्रताप सिंह यादव पार्टी के दिग्गजों के विरोध के बावजूद जीत का झंडा गाड़ने में कामयाब रहे। उधर, भाजपा के जिलाध्यक्ष अशोक राजपूत को सेमरी सीट से हार का सामना करना पड़ा।

इसके अलावा सपा के बघैरा से नरेंद्र सिंह, भोजला से रामजीशरण, बबीना रूरल-भारत सिंह (बॉबी यादव), सकरार से अनिल कुमार, बंगराधवा से अंजना यादव, देवरीसिंहपुरा से राजकुमारी पत्नी प्रमोद कुमार व स्यावरी से पवन कुमार जीते। वहीं, भाजपा के मारकुआं से मनीष, साकिन से शिवेंद्र प्रताप सिंह व भस्नेह से किरन देवी ने भी जीत हासिल की। उधर, बसपा के सेमरी से प्रदीप सिंह, कुरैठा से राजेंद्र सिंह व बिलाटीकरके से किशोरी देवी जीतीं। रक्सा सीट निर्दलीय प्रत्याशी आलखंड के खाते में गई।

घर की सभी महिलाएं सदन में
झांसी। मऊरानीपुर विधायक डॉ. रश्मि आर्या के परिवार में उन्हें मिलाकर पांच महिलाएं हैं। पांचों किसी न किसी सदन की सदस्य हैं। डॉ. रश्मि आर्या पहले से ही विधानसभा सदस्य हैं। जबकि, उनकी सास नगर पालिका मऊरानीपुर की सदस्य है। देवरानी मीरा आर्या नगर पालिका मऊरानीपुर की अध्यक्ष हैं। जबकि, इस पंचायत चुनाव में दूसरी देवरानी हेमलता क्षेत्र पंचायत सदस्य व छोटी देवरानी कल्पना जिला पंचायत सदस्य बनने में कामयाब हुई हैं।

दो सदस्यों ने दोहराई जीत
झांसी। जिला पंचायत के दो सदस्यों ने अपनी जीत को दोहराया। इनमें जिला पंचायत अध्यक्ष मीरा विष्ण राय व दीपेंद्र यादव शामिल हैं। मीरा विष्णु राय ने पिछला चुनाव देवरीसिंहपुरा सीट से जीता था। जबकि, इस बार पर चुरारा से जिला पंचायत पहुंची हैं। वहीं, दीपेंद्र सिंह ने पिछला चुनाव पूंछ से जीता था। इस बार भरोसा से जीत दर्ज की है।


अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख के लिए जोड़-तोड़ शुरू
झांसी। पंचायत चुनाव के परिणाम सामने आते ही जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख पद को लेकर जोड़तोड़ शुरू हो गई है। पंचायत अध्यक्ष जिला पंचायत के 24 पंचायत सदस्यों में से चुना जाना है। जबकि, जिले के आठ ब्लाक प्रमुखों का चुनाव संबंधित क्षेत्र के क्षेत्र पंचायत सदस्यों द्वारा किया जाएगा। दावेदारों ने हवा का रुख अपनी ओर मोड़ने के लिए अभी से जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्यों पर डोरे डालना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed