{"_id":"47661f29d4578ece791a0ba92edee07a","slug":"panchayat-election-2015-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन को उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन को उमड़ी भीड़
ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊरानीपुर। ग्राम प्रधानों व ग्राम पंचायत सदस्यों के नामांकन के प्रथम दिन ब्लाक कार्यालय में भारी भीड़ देखने को मिली। प्रशासन ने काफ ी चुस्ती दिखाई तथा ब्लाक परिसर में केवल उम्मीदवार व प्रस्तावक को ही जाने की अनुमति दी गई।
उम्मीदवारों के समर्थक कार्यालय से दूर मऊरानीपुर- छतरपुर मार्ग पर एकत्र रहे। प्रत्याशी ढोल नगाड़ों के साथ अपने समर्थकों को लेकर नामांकन स्थल पर पहुंचे, जहां शक्ति प्रदर्शन के साथ नारेबाजी भी की गई। क्षेत्राधिकारी संजय कुमार शर्मा व कोतवाली प्रभारी स्वतंत्र कुमार सिंह, मुख्य गेट पर पूरे समय उपस्थित रहकर व्यवस्था को बनाते रहे।
भारी भीड़ की वजह से चाट, समौसा, मूंगफ ली वालों की चांदी रही। छतरपुर-मऊरानीपुर मार्ग पर जाम की स्थिति देखने को मिली। प्रथम दिन ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशियों ने तथा ग्राम पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन की गति बेहद धीमी रही। नामांकन स्थल पर कुल 10 काउंटर लगाए गए थे।
विज्ञापन
प्रधान पद के लिए 514 तथा सदस्य पद के लिए 260 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। ग्राम ढिमलौनी से प्रधान पद हेतु सोना देवी पत्नी राकेश कुशवाहा ने भारी भीड एवं समर्थकों के साथ गाजे बाजे के बीच अपना नामांकन दाखिल किया।