फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   panchayat election- 2015

पंचायत चुनाव के अंतिम चरण का मतदान आज

Thu, 29 Oct 2015 01:28 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Thu, 29 Oct 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
झांसी। क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत सदस्य के लिए चौथे व अंतिम चरण का मतदान बृहस्पतिवार को होगा। छह जिला पंचायत सदस्यों व 141 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए दो लाख से अधिक मतदाता वोट डालेंगे। चुनाव कार्य के लिए बुधवार को पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच गईं।
विज्ञापन


क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए गुरसरांय में 71 व बामौर में 70 सीटों पर चुनाव होना है। बामौर ब्लाक में 90 मतदान केंद्रों पर 183 बूथ बनाए गए हैं, जबकि गुरसरांय ब्लाक में 91 मतदान केंद्रों पर 182 बूथ बने हैं। बामौर ब्लाक में जिला पंचायत सदस्य के लिए वार्ड संख्या 22 ककरबई के लिए 32,047 मतदाता वोट डालेंगे। इस सीट के लिए नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वार्ड संख्या 23 कुरैठा में दस उम्मीदवार हैं, जिनके लिए 35,634 लोग वोट डालेंगे। वार्ड संख्या 24 बिलाटी के लिए 11 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। यह सीट बामौर व गुरसरांय दोनों ब्लाकों में बंटी हुई है। बामौर ब्लाक में 31,851 व गुरसरांय में इस सीट के 2,372 मतदाता हैं।
विज्ञापन

गुरसरांय ब्लाक में वार्ड 20 मारकुआं के लिए 16 प्रत्याशी चुनावी समर में हैं, इनके लिए 40,776 लोग वोट डालेंगे। वार्ड 21 भसनेह के 12 प्रत्याशियों के लिए 41,058 मतदाता मतदान करेंगे। वार्ड संख्या 19 सिमरधा के आठ प्रत्याशियों के लिए 19,401 मतदाता वोट डालेंगे। इस सीट का आधा चुनाव क्षेत्र मऊरानीपुर ब्लाक में है, जिसमें तीसरे चरण में 18,794 वोटर वोट डाल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को सभी मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां रवाना हो गईं। झांसी से गुरसरांय मंडी जाने के लिए मतदान कर्मियों को बस स्टैंड से बसों की व्यवस्था की गई थी। ब्लाक मुख्यालयों पर पोलिंग पार्टियों को उनकी ड्यूटी का आदेश मिला, जिसके बाद वह सरकारी संसाधनों ने पोलिंग पर पहुंचे।


यहां रहेगी विशेष नजर
चौथे चरण के मतदान के दौरान अति संवेदनशील प्लस बूथों के साथ संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों पर भी वीडियोग्राफी कराई जाएगी। गुरसरांय ब्लाक में संवेदनशील बूथों की संख्या 35 व अतिसंवेदनशील बूथों की संख्या 19 है। बामौर ब्लाक में 24 बूथ संवेदनशील हैं व 26 बूथ अतिसंवेदनशील हैं। बामौर ब्लाक में अस्ता, करगुंवा, अजौसा, रनौरा, हीरापुर, बरौटा, बिलाटी खेत, सिंगार बूथ अति संवेदनशील प्लस की श्रेणी में रखे गए हैं। वहीं, गुरसरांय ब्लाक के बंगरा, निपान, तुर्का लहचूरा, रानापुर, पसौरा, देवरा खुर्द को अति संवेदनशील प्लस की श्रेणी में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed