{"_id":"537ad93b01dd6f256a328f812b168c33","slug":"paint-market-down-in-winter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्द मौसम ने ठंडा किया पेंट बाजार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्द मौसम ने ठंडा किया पेंट बाजार
ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। त्योहारी सीजन के दौरान बृहस्पतिवार की सुबह हुई तेज बारिश ने पेंट कारोबार को प्रभावित कर दिया है। पेंट विक्रेताओं के मुताबिक पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष व्यापार बेहद धीमा है। संभव है एक-दो दिन में बाजार में तेजी आए।
उल्लेखनीय है कि पेंट बाजार के लिए दीपावली पर्व व्यापारिक लाभ क ी दृष्टि से काफी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन इस वर्ष दीपावली से ठीक कुछ दिन पूर्व झमाझम बारिश एवं इससे परिवर्तित मौसम ने पेंट बाजार को प्रभावित कर दिया है। पेंट कारोबारी रमेश टकसारी के मुताबिक अभी तक पिछले वर्ष की अपेक्षा सिर्फ 50 प्रतिशत व्यापार हो पाया है। मौसम ठंडा होने से लोग अपने घरों की दीवारों को कलर करने से बच रहे हैं।
मौसम ठीक होने पर संभव है तेजी आए। बताया कि जिन लोगों ने नया मकान बनवाया है, वह इमर्सन पेंट को प्राथमिकता दे रहे हैं। वहीं कई उपभोक्ता परंपरागत रूप से पेंट एवं डिस्टेंपर को अपना रहे हैं। उनके मुताबिक इमर्सन की कीमत जहां 150 रुपये से शुरू है, वहीं डिस्टेंपर पांच लीटर में 370 रुपये से प्रारंभ है। पेंट के दाम पिछले वर्ष की तरह सामान्य हैं। यह ढाई सौ रुपये प्रति लीटर से शुरू है।
विज्ञापन
इसके अलावा आम उपभोक्ता विशेषत: युवा वर्ग बेबी पिंक, र्स्पोटी येलो, नारंगी, कैंडी, लिरिल, नागपुर आरेंज, जाली हाली, टेरेकोटा को पसंद कर रहे हैं। हालांकि बाजार में एक हजार से ज्यादा कलर मौजूद हैं।