{"_id":"90d064ddee977e1d8e719b9e4299c600","slug":"pahugh-river-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहूज नदी में बहेगी अविरल धारा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहूज नदी में बहेगी अविरल धारा
ब्यूराे/अमर उजाला
Updated Fri, 07 Aug 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। आने वाले समय में पहूज नदी में जल की अविरल धारा बहेगी। इस दिशा में काम शुरू कर दिया गया है। यहां वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाने की तैयारी है। इसके लिए बृहस्पतिवार को नगर निगम की टीम ने जमीन चिह्नित कर ली है।
शहर और सैकड़ों गांवों की प्यास बुझाने वाली पहूज नदी गंदगी की चपेट में है। खासतौर पर शिवपुरी रोड पर स्थित आल्हा घाट के इर्दगिर्द तीन बड़े व छोटे नाले नदी में गिरते हैं, जिससे इसका पानी प्रदूषित हो जाता है। लेकिन, अब इसे स्वच्छ करने की तैयारी तेजी से की जा रही है।
आल्हा घाट के पास वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाने की योजना है। इसके लिए एक जलाशय का निर्माण किया जाएगा, जिसमें पाइप के माध्यम से नालों के गंदे पानी को ले जाया जाएगा। यहां 50 एमएलडी क्षमता का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित होगा, जिसमें पानी साफ किया जाएगा। यह भविष्य की 15 साल की आवश्यकता को ध्यान में रखकर बनाया जाएगा। जलाशय व प्लांट की स्थापना के लिए बृहस्पतिवार को नगर आयुक्त अरुण प्रकाश के नेतृत्व में निगम की टीम ने आल्हा घाट के पास जमीन चिह्नित की।
विज्ञापन
अब यह जमीन जल निगम के अधिकारियों को दिखाई जाएगी। उनकी हरी झंडी मिलने के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा। उक्त प्रोजेक्ट तैयार करने की जिम्मेदारी जल निगम पर है।