फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   over bridge

लोगों की सुविधा के लिए पहले वन साइड बनेगा ओवरब्रिज

Sun, 10 Apr 2022 10:09 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
over bridge
झांसी। ग्वालियर रोड रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण जारी है। सेतु निगम की योजना के अनुसार लोगों की सुविधा और सुगम यातायात के लिए पहले वन साइड ओवरब्रिज तैयार किया जा रहा है। एक साइड का निर्माण पूरा होते ही इसे लोगों के आने-जाने के लिए खोल दिया जाएगा। इसके बाद दूसरी साइड का हिस्सा बनाने का काम शुरू होगा।
विज्ञापन

उप्र राज्य सेतु निगम ने ग्वालियर रोड पर ओवरब्रिज का निर्माण शुरू कर दिया है। इसमें आने-जाने के लिए दो अलग-अलग समानांतर ब्रिज बनाए जाएंगे। एक साइड को तैयार करने के लिए 27 पिलर खड़े किए जाएंगे। इनमें से ग्वालियर रोड की तरफ 14 और झांसी की ओर 13 पिलर बनाए जाएंगे। ओवरब्रिज महिला पॉलिटेक्निक के सामने से शुरू होकर होमगार्ड ट्रेनिंग सेंटर की मोड़ पर पहुंचकर समाप्त होगा। दोनों साइड के ओवरब्रिज की लंबाई 994.433 मीटर होगी, जबकि चौड़ाई 7.5-7.5 मीटर होगी। पिछले एक पखवाड़े से मौके पर तेजी से काम जारी है।
विज्ञापन

ग्वालियर रोड की ओर से पांच पिलर की नींव भी तैयार की जा चुकी है। उधर, यहां सड़क पर एक ओर निर्माण कार्य जारी होने की वजह से लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। इसे ध्यान में रखते हुए सेतु निगम द्वारा पहले एक साइड का निर्माण पूरा किया जाएगा और फिर इसे आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। इसके बाद दूसरी साइड का निर्माण शुरू किया जाएगा। इससे सड़क पर वाहनों का दबाव कम होगा, सेतु निगम को भी निर्माण में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क यातायात भी निर्बाध रूप से जारी रहे, इसके लिए पहले एक साइड का ओवरब्रिज तैयार कर उसे आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। इसके बाद दूसरी साइड का निर्माण शुरू होगा। रेलवे बोर्ड की स्वीकृति के बाद ही इस व्यवस्था को अमलीजामा पहनाया जाएगा। ओवरब्रिज निर्माण की अवधि 30 महीने तय है, लेकिन निगम की 25 महीने में ही काम पूरा करने की तैयारी है।
- वेदप्रकाश, परियोजना प्रबंधक - सेतु निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed