फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   orchha temple sequrity inceased

अयोध्या फैसले के मद्देनजर रामराजा मंदिर की सुरक्षा बढ़ी

Wed, 06 Nov 2019 02:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
orchha temple sequrity inceased
orchha temple sequrity inceased
ओरछा। अयोध्या मसले के फैसले के मद्देनजर इन दिनों ओरछा के विश्व प्रसिद्ध रामराजा मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। श्रद्धालुओं को कड़ी जांच पड़ताल से गुजरने के बाद ही भगवान के दर्शन मिल पा रहे हैं। मंदिर के मुख्य द्वार पर जहां मेटल डिटेक्टर लगाया गया है, वहीं लोगों के बैग व मोबाइल भी अंदर ले जाना प्रतिबंधित कर दिया गया है।
विज्ञापन

वैसे तो एक आठ के अनुपात में पुलिस की एक टुकड़ी मंदिर के अंदर व एक टुकड़ी पीछे वाले हिस्से में हमेशा तैनात रहती है, पर बढ़ाई गई सुरक्षा के मद्देनजर दो टुकड़ी पुलिस अतिरिक्त तैनात की गई है, इसके अलावा बाहर से भी अभी और पुलिस बल बुलाया जा रहा है। मालूम हो कि ओरछा के श्रीरामराजा का संबंध सीधे तौर पर अयोध्या के रामलला से जोड़ा जाता है। यहां प्रचलित धार्मिक कथा के अनुसार ओरछा की महारानी कुंअरि गणेश अयोध्या से ही श्रीरामराजा के विग्रह को ओरछा लाई थीं तथा यहां पर राजा के रूप में विराजमान कराया था। इसके बाद से ही विश्व का यह एक मात्र अनूठा ऐसा मंदिर है, जहां चार समय की आरती में श्रीरामराजा को पुलिस द्वारा राजा के रूप में सशस्त्र सलामी दी जाती है। ओरछा का यही धार्मिक व ऐतिहासिक महत्व उसे देश में अलग पहचान देता है।
विज्ञापन

एसपी निवाड़ी मुकेश श्रीवास्तव ने बताया कि एक दो दिन में ओरछा नगर में धारा 144 भी लगा दी जाएगी। पूरे जिले में सभी धर्मों के धर्मगुरुओं व गणमान्य लोगों से पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी बैठक कर आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील कर रहे हैं । रामराजा मंदिर के पीछे व आसपास पुलिस की चौकसी और तेज कर दी गई है । रामजन्म भूमि अयोध्या मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा नवंबर माह में फैसला आना हैं, इसको लेकर देशभर में अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद से ही पुलिस प्रशासन शांति व्यवस्था बनाने की कवायद में जुटा है। ओरछा के थाना परिसर में शांति समिति की बैठक भी आहूत की गई । इसमें नगर के लोग शामिल हुए इसमें टीआई नरेंद्र त्रिपाठी ने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की। ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed