{"_id":"60ff13a88ebc3e8425575320","slug":"orchha-s-ramlila-will-be-broadcast-worldwide-jhansi-news-jhs200470985","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओरछा का रामलीला का होगा विश्वभर में प्रसारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओरछा का रामलीला का होगा विश्वभर में प्रसारण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। ओरछा में छह से 15 अक्तूबर तक होने वाली रामलीला को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। सोमवार को सर्किट हाउस में हुई बैठक मेें रामलीला की तैयारियों को लेकर मंथन किया गया। साथ ही क्षेत्र के पर्यटन के विकास को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में राजाराम की लीला आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. वीपी टंडन ने प्रस्तावित कार्यक्त्रस्म के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आधुनिक तकनीक और श्रेष्ठ कला के माध्यम से होने वाली वर्चुअल रामलीला का विभिन्न टीवी चैनलों तथा संचार के माध्यमों से विश्वव्यापी प्रसारण किया जाएगा। करोड़ों लोगों तक पहुंचने वाली लीला का उद्देश्य भगवान राम से जुड़े इस महत्वपूर्ण स्थल के प्रचार प्रसार के साथ-साथ इस क्षेत्र के अन्य महत्वपूर्ण स्थलों के बारे में जानकारी पहुंचाना है। कार्यकारी चेयरमैन सत्य भूषण जैन, मुख्य परामर्शदाता डॉ. विनोद बब्बर, कोषाध्यक्ष प्रसिद्ध कानूनविद राजेश शर्मा, मीडिया प्रभारी जय सिंह कटारिया ने भी जानकारी दी।
इस मौके पर गणेश दत्त सेवा न्यास के अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्रा ने सभी से सुझाव मांगे। विधायक रवि शर्मा ने पर्यटन विकास की योजना पर चर्चा की। बैठक में झांसी के महापौर रामतीर्थ सिंघल, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के उपाध्यक्ष भाजपा सुधीर सिंह, संजय पटवारी, जेके सिंह, अंकुर दीक्षित, अंचल अड़जरिया समेत तमाम लोग मौजूद रहे।