फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Operators of 65 industrial units of the district will have to pay house tax

जिले की 65 औद्योगिक इकाइयों के संचालकों को अदा करना होगा गृहकर

Fri, 08 Jul 2022 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Operators of 65 industrial units of the district will have to pay house tax
झांसी। सालों बीत जाने के बाद भी जिले की 65 औद्योगिक इकाईयों के संचालकों द्वारा गृहकर जमा नहीं करने पर नगर निगम द्वारा कड़ा रुख अख्तियार किया है। नगर निगम द्वारा औद्योगिक इकाइयों से गृहकर जमा कराने के लिए उद्योग विभाग को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

महानगर की सीमा में छोटी-बड़ी सहित कुल 65 औद्योगिक इकाइयां है। यह इकाइयां सालों से संचालित की जा रही हैं। लेकिन इनके संचालकों द्वारा आज तक गृहकर जमा नहीं किया जाता है। इन औद्योगिक इकाइयों से आवासीय से तीन गुना अधिक गृहकर वसूलने का नियम है। गृहकर अधिक होने के कारण औद्योगिक इकाइयों के संचालक गृहकर अदा करने से कतराते हैं। उनकी मांग है कि आवासीय दर से ही गृहकर की वसूली की जाए। जिसके चलते नगर निगम को राजस्व की क्षति हो रही है। लेकिन अब औद्योगिक इकाइयों से गृहकर वसूलने के लिए नगर निगम ने कमर कस ली है। इसके लिए उद्योग विभाग को पत्र लिखकर गृहकर को अदा कराने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त पुलकित गर्ग ने बताया कि औद्योगिक इकाइयों के संचालकों से गृहकर की वसूली की जाएगी। इसके लिए उद्योग विभाग को पत्र लिखकर गृहकर जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed