फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Open online admission in BU

बीयू में प्रवेश के लिए शुरू हुई ऑनलाइन काउंसलिंग

Wed, 09 Sep 2020 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Open online admission in BU
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग मंगलवार से शुरू हो गई। पहले दिन छात्र-छात्राओं ने काउंसलिंग में हिस्सा लेकर अपने-अपने शैक्षणिक दस्तावेज विभागाध्यक्षों अथवा समन्वयकों की ई-मेल आईडी पर भेजे। विभाग प्रमुखों ने दस्तावेजों की जांच भी की। काउंसलिंग की अंतिम तारीख 15 सितंबर है।
विज्ञापन

बीयू और संबद्ध कॉलेजों में संचालित विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 अगस्त थी। इस बार कैंपस कोर्सों में प्रवेश के लिए रिकॉर्ड 12 हजार से अधिक आवेदन आए हैं। हर बार बीयू की काउंसलिंग ऑफलाइन होती थी, लेकिन इस बार कोरोना वायरस के चलते इसे ऑनलाइन कराया गया। मंगलवार से काउंसलिंग की शुरूआत भी हो गई, जो 15 सितंबर तक चलेगी। काउंसलिंग के दौरान छात्र-छात्राओं ने विभागाध्यक्ष अथवा समन्वयक की ईमेल आईडी पर अपने-अपने शैक्षणिक दस्तावेज भेजे। विभाग प्रमुख दस्तावेजों का सत्यापन कर रहे हैं। उनके प्रवेश कंफर्म करने के बाद छात्रों को ऑनलाइन ही फीस जमा करनी होगी। इसके साथ ही छात्रों से शपथपत्र लिया जाएगा कि यदि उनके दस्तावेज में कोई कमी निकलती है तो प्रवेश रद्द कर दिया जाएगा। वहीं, ऑफलाइन क्लासेस शुरू होने के बाद फिर से दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed