फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   open jim fees to be charged in maithli sharan park

मैथिलीशरण गुप्त पार्क में ओपन जिम में लगेगा शुल्क

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 09:43 PM IST
विज्ञापन
open jim fees to be charged in maithli sharan park
नगर निगम के स्मार्ट सिटी मिशन के तहत मैथिलीशरण गुप्त पार्क में बनी ओपन  जिम के प्रयोग पर शुल्क लगाया जाएगा। इसके लिए महापौर के निर्देश के बाद  शुल्क तय करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नगर निगम के सदन की बैठक में ओपन जिम में शुल्क लगाने का प्रस्ताव पारित  किया गया था। नगर निगम के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों का मानना है कि  पार्क में ओपन जिम की फैंसिंग करा दी गई है। लेकिन कोई शुल्क तय न होने से  लोग गलत तरीके से ओपन जिम का प्रयोग करते हैं। इसके चलते आए दिन जिम के  उपकरण खराब होते हैं। साथ ही उनकी मरम्मत और सुधार में अतिरिक्त व्यय होता  है। इसे लेकर पिछले दिनों महापौर रामतीर्थ सिंघल ने भी पार्क के निरीक्षण  के दौरान शुल्क की प्रक्रिया तय करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद फाइल  दोबारा चलने लगी है। हालांकि पहले जब शुल्क लगाने का प्रस्ताव हुआ था, तो  लोगों ने इसका विरोध किया था। लोगों का कहना है कि ओपन जिम के प्रयोग से  तमाम लोगों को राहत मिलती है। ऐसे में शुल्क लगने के बाद कई लोग जिम का  प्रयोग नहीं कर सकेंगे। अब दोबारा शुल्क लगाने के लिए स्मार्ट सिटी मिशन की  बोर्ड बैठक का इंतजार किया जा रहा है। जिसमें यह तय किया जाएगा कि शुल्क की  राशि कितनी होगी? माना जा रहा है कि शुल्क लगने के बाद प्रवेश सीमित होगा।  साथ ही उपकरणों के रखरखाव का खर्च भी शुल्क से होने वाली आय से किया जा  सकेगा। अधिशासी अभियंता अमित शर्मा का कहना है कि ओपन जिम का शुल्क स्मार्ट  सिटी की बैठक में तय किया जाना है। इसके लिए एक सप्ताह में बैठक कर  प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed