फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   OPD start all nursing tommorow

कल से सभी नर्सिंगहोम में शुरू होगी ओपीडी

Sun, 05 Jul 2020 12:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
OPD start all nursing tommorow
अस्पताल - फोटो : ???????
झांसी। जिले के सभी नर्सिंगहोमों और निजी अस्पतालों में सोमवार से ओपीडी शुरू हो जाएंगी। शासन की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि चिकित्सीय सेवा शुरू करने के लिए अलग से किसी प्रकार की अनुमति की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

सचिव वी हेकाली झिमोमी की तरफ से प्रदेश के सभी सीएमओ को जारी निर्देश में कहा गया है कि कोविड-19 के संक्रमण के चलते निजी अस्पताल और नर्सिंगहोम में चिकित्सीय सेवाएं सुचारु रूप से प्रारंभ करने के लिए अनुमति की जरूरत के संबंध में भ्रम की स्थिति होने के कारण चिकित्सीय सेवाएं शुरू करने में कठिनाइयां हो रही हैं। निजी अस्पताल अथवा नर्सिंगहोम में चिकित्सीय सेवा शुरू करने के लिए किसी प्रकार की अनुमति की आवश्यकता नहीं है। इसके लिए निजी अस्पताल द्वारा ओपीडी सेवाएं शुरू करने के संबंध में पहले जारी हो चुके शासनादेश में दिए गए दिशा-निर्देशों का अनुपालन किया जाए। नोडल अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी का यह दायित्व होगा कि उनकी टीम सभी निजी अस्पतालों को आवश्यकतानुसार इंफेक्शन प्रिवेंशन का प्रशिक्षण प्रदान करेगी। शासनादेश जारी होने के बाद नर्सिंगहोम एसोसिएशन के सचिव निलय जैन का कहना है कि सोमवार से जिले के सभी निजी अस्पतालों में ओपीडी शुरू हो जाएंगी। अभी नर्सिंगहोमों में इमरजेंसी सेवाएं दी जा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed