फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Only three days of coal left in Bajaj Power Plant of Lalitpur

ललितपुर के बजाज पावर प्लांट में सिर्फ तीन दिन का बचा कोयला

Wed, 20 Apr 2022 11:36 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Only three days of coal left in Bajaj Power Plant of Lalitpur
झांसी। ललितपुर के बजाज पावर प्लांट में सिर्फ तीन दिनों का ही कोयला बचा हुआ है। अगर जल्द ही कोयला नहीं मिला तो बिजली उत्पादन में कमी आ जाएगी। जिससे बिजली संकट गहरा सकता है। वहीं, पारीछा पावर प्लांट में भी 22 हजार टन ही कोयला बचा हुआ है। यह भी दो से तीन दिन ही चलेगा। जबकि नियमानुसार प्रत्येक प्लांट पर एक महीने का कोयला स्टॉक में होना चाहिए। हालांकि अफसरों का कहना है कि कोयले की कमी को शासन को अवगत करा दिया गया है। शासन से भी जल्द ही समस्या का समाधान होने का आश्वासन प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

ललितपुर के बजाज पावर प्लांट के असिस्टेंट वाइस प्रेसीडेंट राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि प्लांट की तीनों 660 मेगावाट की इकाइयों को पूरी क्षमता के साथ चलाकर 1980 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा रहा है। लेकिन बहुत जल्द ही बिजली के उत्पादन में कमी आ सकती है। क्योंकि प्लांट में सिर्फ तीन दिन के लिए ही कोयला बचा हुआ है। अगर जल्द सप्लाई के अनुसार मांग पूरी नहीं हुई तो बिजली उत्पादन पर प्रभाव पड़ जाएगा। इससे बिजली संकट भी गहरा सकता है। बताया कि मुख्यालय उ.प्र. पावर कार्पोरेशन को भी कोयले की कमी को अवगत करा दिया गया है। आश्वासन मिला है कि बहुत जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा। वहीं, पारीछा थर्मल पावर प्लांट के मुख्य महाप्रबंधक एम. के. सचान ने बताया कि पारीछा पावर प्लांट में भी कुल 22 हजार टन कोयला स्टॉक में है। चारों इकाइयों से दिन में मांग के अनुसार दिन में 600 और रात्रि में 910 मेगावाट तक बिजली का उत्पादन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed