फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   only deepak will be minister from bundelkhand: chandrapal

बुंदेलखंड से सिर्फ दीपक ही बनेंगे मंत्री: चंद्रपाल

Fri, 30 Oct 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Fri, 30 Oct 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
only deepak will be minister from bundelkhand: chandrapal
झांसी। प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल में फेरबदल की संभावनाओं के बीच मऊरानीपुर विधायक को मौका मिलने की संभावनाओं को राज्यसभा सांसद व सपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव ने सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यदि मंत्रिमंडल में बुंदेलखंड को प्रतिनिधित्व दिया गया तो केवल गरौठा विधायक को ही मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन


31 अक्तूबर को प्रदेश मंत्रिमंडल में फेरबदल तय माना जा रहा है। इसमें मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कुछ नए चेहरों को भी शामिल करने जा रहे हैं। लखनऊ से छन-छन के आ रहीं इन खबरों से स्थानीय सपाई उत्साहित हैं। उनके द्वारा गरौठा विधायक दीपनारायण सिंह यादव व मऊरानीपुर विधायक डॉ. रश्मि आर्या के मंत्री मंडल में शामिल होने के कयास लगाए जाने रहे हैं।
विज्ञापन


जिले में भी यह चर्चा का विषय बना हुआ है, लेकिन इन चर्चाओं को विराम देते हुए राज्यसभा सांसद व पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव ने स्पष्ट कर दिया है कि मुख्यमंत्री द्वारा यदि मंत्रिमंडल में बुंदेलखंड को प्रतिनिधित्व दिया गया तो मौका केवल गरौठा विधायक दीपनारायण सिंह यादव को ही मिलेगा। मऊरानीपुर विधायक के मंत्रिमंडल में शामिल होने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि सपा सरकार के गठन के साथ ही दूसरी बार गरौठा सीट से विधायक बने दीपनारायण के मंत्री बनने की संभावनाएं जताई जाने लगीं थीं, परंतु सरकार बनने के बाद मंत्रिमंडल में पांच फेरबदल होने के बाद भी गरौठा विधायक को मौका नहीं मिल पाया।


पार्टी सूत्रों के अनुसार इस बार प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल में बुंदेलखंड को प्रतिनिधित्व मिलना तय माना जा रहा है। मालूम हो कि सपा सरकार के मंत्रिमंडल में अभी तक बुंदेलखंड को प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया। जबकि, पिछली बसपा सरकार में अकेले झांसी जनपद से ही दो विधायक रतनलाल अहिरवार व भगवती सागर को मंत्री पद से नवाजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed