{"_id":"5dc1d9be8ebc3e5b5c25e16d","slug":"only-12-thousand-free-animal-haved-placed-jhansi-news-jhs1518646174","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिरिक्त काम से नाराज लेखपालों ने लौटाए बस्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिरिक्त काम से नाराज लेखपालों ने लौटाए बस्ते
Wed, 06 Nov 2019 01:51 AM IST
झांसी ब्यूरो
jhansi
jhansi
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
up gov
- फोटो : demo
झांसी। दो से अधिक अतिरिक्त क्षेत्र का चार्ज दिए जाने से नाराज लेखपालों ने आज तहसीलों में पहुंचकर अतिरिक्त बस्ता कानूनगो को सौंप दिए।
विज्ञापन
प्रदेश स्तरीय आंदोलन के तहत झांसी में भी बुधवार को लेखपालों ने सामूहिक रूप से अपनी तहसीलों में पहुंचकर बस्ते लौटा दिए। लेखपाल अतिरिक्त क्षेत्र में काम न करने पर अड़े हुए हैं। इसके पहले उप्र लेखपाल संघ के बैनर तले जिला ईकाई सदस्यों ने भी बैठक की। अध्यक्ष ओम प्रकाश निरंजन ने कई क्षेत्रों के अतिरिक्त चार्ज दिए जाने को उत्पीड़न ठहराया। कहा, काफी समय से इसे वापस लेने की मांग की जा रही है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। अतिरिक्त चार्ज देने के बावजूद न मानदेय दिया जा रहा और न काम निपटाने का समय दिया जा रहा। लेखपालों पर काम का दबाव बढ़ता जा रहा। उन्होंने बताया कि पूरे जनपद में लेखपालों ने 107 अतिरिक्त बस्ते वापस कर दिए हैं। अब यहां लेखपालोें की अतिरिक्त व्यवस्था न होने तक कार्य ठप रहने की आशंका है।
इस दौरान उदय सिंह, शिवपाल सिंह, अमित कुमार, चंद्रपाल सिंह, रामपाल सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, दिनेश श्रीवास्तव, प्रदीप दुबे, संतोष सिंह, राम सेवक सोनकर, जय हिंद सिंह, राहुल यादव, कालीचरण, तेज सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन