फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   online trading band krane ke liye sadak pr utre bisnisman

ऑनलाइन ट्रेडिंग बंद कराने के लिए सड़क पर उतरे व्यापारी

Wed, 15 Jan 2020 01:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
online trading band krane ke liye sadak pr utre bisnisman
नगर में निकाली गई खुदरा व्यापार बचाओ यात्रा में राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के अध्यक्ष अम?
ऑनलाइन ट्रेडिंग बंद कराने के लिए सड़क पर उतरे व्यापारी
विज्ञापन

झांसी। ऑनलाइन ट्रेडिंग बंद कराने के लिए व्यापारी सड़क पर उतर आए। उन्होंने महानगर में राष्ट्रव्यापी व्यापार बचाओ रथ यात्रा मंगलवार को महानगर में निकाली। इस दौरान व्यापारियों ने खुदरा बाजार को बचाने का संकल्प लिया।
राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन द्वारा ऑनलाइन ट्रेडिंग बंद करने के समर्थन में व देश के खुदरा बाजार को बचाने के लिए 15 दिसंबर से अध्यक्ष अमित गुप्ता के नेतृत्व में राष्ट्रव्यापी व्यापार बचाओ रथ यात्रा निकाली जा रही है। मंगलवार को रथ यात्रा ललितपुर से होकर झांसी आई। यहां यात्रा सदर बाजार स्थित झांसी होटल से प्रारंभ होकर जेल चौराहा, इलाइट, चित्रा चौराहा, रेलवे स्टेशन से होकर इलाहाबाद बैंक चौराहा पर समाप्त हुई।
विज्ञापन

इसके बाद होटल राज पैलेस में आयोजित सभा में अमित गुप्ता ने कहा कि यह यात्रा देश के सात करोड़ खुदरा व्यापारियों के व्यापार को बचाने के लिए निकाली जा रही है, जो लगभग 18 हजार किलोमीटर की यात्रा पूरी कर 20 दिसंबर 2020 को रामलीला मैदान नई दिल्ली में महासंगठन रैली के रूप में पूरी होगी। व्यापारी नेता संजय पटवारी ने कहा कि अगर खुदरा बाजार को नहीं बचाया गया तो स्थितियां बद से बदतर हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर आनंद मिश्रा, प्रभुदयाल साहू, चौधरी फिरोज, पंकज शुक्ला, मनीष रावत, प्रदीप गुप्ता, शशिकांत कारलेकर, अनिल बबेले, चौधरी नफीस, राजकुमार बसरानी मौजूद रहे। संचालन संतोष साहू व आभार दीवक मसुंधरा ने व्यक्त किया।
व्यापारियों की हालत दिनों दिन खराब होती जा रही है। प्रतिस्पर्धा के दौर में मुनाफा बहुत कम हो गया है। ऐसा वक्त पहले कभी नहीं देखा।
मनीष रावत, व्यापारी।
विदेशी कंपनियों ने खुदरा व्यापारियों का व्यापार लगभग खत्म कर दिया है। ऑनलाइन व्यापार पर तुरंत रोक लगना चाहिए।
संजीव गुप्ता, व्यापारी।
केंद्र सरकार को अर्थ व्यवस्था सुधारने के लिए ऑनलाइन व्यापार पर शीघ्र रोक लगाना चाहिए। अन्यथा व्यापारी को जीवन यापन करना तक मुश्किल हो जाएगा।
महेंद्र कुमार शर्मा।
खुदरा व्यापार लाखों लोगों को रोजगार दिए हैं। अगर यह व्यापार कमजोर हो गया तो लाखों लोगों के हाथों से रोजगार छीन जाएगा।
कुलदीप दांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed