फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Online sales facilities granted to entrepreneurs

उद्यमियों को मिली ऑनलाइन बिक्री की सुविधा

Tue, 29 Dec 2015 01:52 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Tue, 29 Dec 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
Online sales facilities granted to entrepreneurs
झांसी। सोमवार को जिला उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमियों ने औद्योगिक क्षेत्र के बढ़े हुए मेंटनेंस चार्ज को कम करने की मांग रखी। इस दौरान उद्यमियों को प्रदेश सरकार द्वारा उद्यमों को बढ़ावा देने के लिए शुरू किए गए वेब पोर्टल की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी उमेश नारायण पांडेय ने की। इस दौरान उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक रविकांत शुक्ला ने बताया कि शासन ने एमएसएमई वेब पोर्टल www.upbusiness mart.com के माध्यम से उद्यमियों अपने उत्पादों का प्रचार प्रसार करने व ऑनलाइन बिक्री की नि:शुल्क सुविधा प्रदान की है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री इसका 23 जनवरी को उद्घाटन करेंगे। इस पोर्टल के संबंध में किसी भी तरह की जानकारी नीरज (8604247247) व आशीष (8960047247) से की जा सकती है।

इस दौरान बुंदेलखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष आई के कोचर व बिजौली उद्योग मंडल के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने औद्योगिक क्षेत्र का मेंटनेंस चार्ज आठ से बढ़ाकर चालीस रुपये प्रति वर्गमीटर किए जाने पर रोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बुंदेलखंड के औद्योगिक विकास की दृष्टि से बढ़ा हुआ चार्ज वापस लेने की मांग की। बैठक में उद्योग विभाग द्वारा महिला उद्यमी प्रोत्साहन योजना की जानकारी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed