फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Online aawantan awas vikas colony

आवास विकास परिषद की नई कॉलोनी में प्लाटों का ऑनलाइन होगा आवंटन

Wed, 30 Dec 2020 01:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
Online aawantan awas vikas colony
झांसी। आवास विकास परिषद द्वारा बनाई जा रही नई कॉलोनी की परियोजना को अंतिम रूप दे दिया गया है। इसमें अलग-अलग आकार के 550 भूखंड आवंटित किए जाएंगे। आवंटन के लिए लोगों को ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। जनवरी माह में पंजीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। इसकी तैयारी अंतिम दौर में है।
विज्ञापन

ढाई दशक के अंतराल के बाद आवास विकास परिषद झांसी में आवासीय परियोजना विकसित करने जा रहा है। नई परियोजना झांसी-कानपुर बाईपास पर सखी के हनुमान मंदिर के पास विकसित की जा रही है। 44 एकड़ की इस परियोजना में आवास विकास परिषद अलग-अलग आकार के 550 भूखंडों का आवंटन करेगा। आवासीय भूखंड की चार श्रेणी 40, 60, 75 व 162 वर्गफुट की होगी। जबकि, कॉमर्शियल व प्रीमियम हाउसिंग के प्लाट 312 वर्गफुट के होंगे। आवासीय प्लाट लेने के लिए लोगों को ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। जबकि, कॉमर्शियल व प्रीमियम हाउसिंग के प्लाट नीलामी के जरिये आवंटित किए जाएंगे। ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया जनवरी माह के अंत तक शुरू कर दी जाएगी। इसकी तैयारियां अंतिम दौर में है। पंजीकरण पुस्तिका तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

कॉलोनी में होंगे 11 पार्क और एक स्कूल
झांसी। आवास विकास परिषद द्वारा विकसित की जा रही नई कॉलोनी में 11 पार्क होंगे तथा एक स्कूल भी होगा। कॉलोनी चारों ओर से चारदीवारी से घिरी होगी। बाहर आवागमन के लिए एक गेट होगा। कॉलोनी की मुख्य सड़क 34 मीटर चौड़ी होगी। इसके अलावा अधिकांश सड़कें 9 तथा 12 मीटर चौड़ी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

19,500 रुपये वर्गमीटर होगी जमीन की दर
झांसी। नई कॉलोनी में जमीन की दर लगभग 19,500 रुपये प्रति वर्गमीटर होगी। यानी कि लोगों को प्रति वर्गफुट की कीमत अठारह सौ रुपये से अधिक चुकानी होगी। आवंटन के बाद पचास फीसदी धनराशि तत्काल जमा करनी होगी, जबकि शेष रकम की किस्तों में अदायगी की जा सकेगी।
तीन साल में हो जाएगी पूरी तरह से विकसित
झांसी। आवास विकास परिषद ने नई कॉलोनी को तीन साल में पूरी तरह से विकसित करने की योजना बनाई है। यानी कि नई कॉलोनी में सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट आदि बुनियादी सुविधाओं का विकास 2023 तक पूरा कर लिया जाएगा।

नई विकसित की जानी वाली आवासीय परियोजना में भूखंडों का आवंटन ऑनलाइन किया जाएगा। इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया जनवरी में शुरू होने की पूरी संभावना है। परियोजना आवासीय मानकों के अनुसार सुव्यवस्थित ढंग से विकसित की जा रही है।
- अखलाक अहमद, अधिशासी अभियंता - आवास विकास परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed