फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   One more dead for corona in jhansi all 601 paisent corona in bundelkhand

झांसी में कोरोना से एक और मौत, बुंदेलखंड में कुल 601 संक्रमित

Wed, 10 Jun 2020 03:00 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Wed, 10 Jun 2020 03:00 AM IST
विज्ञापन
One more dead for corona in jhansi all 601 paisent corona in bundelkhand
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस से झांसी में एक और मौत हो गई। 11 दिन पहले बच्ची को जन्म देने वाली मऊरानीपुर के कचनेव गांव निवासी महिला ने मंगलवार की सुबह महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसके अलावा झांसी के तालपुरा में एक और संक्रमित मरीज मिला है।

विज्ञापन


इस तरह बुंदेलखंड में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 601 पहुंच गया है। बुंदेलखंड में ललितपुर के बाद झांसी में ही कोरोना वायरस से मृत्यु दर सर्वाधिक है।

जून की शुरुआत होने के बाद से कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। चाहे उत्तर प्रदेश का बुंदेलखंड हो या मध्य प्रदेश का, हर जगह वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। पूरे बुंदेलखंड में कोरोना से मृत्यु दर के मामले में ललितपुर टॉप पर है। यहां 25 फीसदी मृत्यु दर है। हालांकि, ललितपुर में सिर्फ चार ही कोरोना के मरीज हैं, इसलिए मृत्यु दर ज्यादा है। इसके बाद झांसी का नंबर आता है।
विज्ञापन


झांसी की मृत्यु दर 13 फीसदी है, जो कि ललितपुर के बाद सर्वाधिक है। इसके बाद जालौन की मृत्यु दर छह प्रतिशत, टीकमगढ़ की सवा छह, सागर की पांच और महोबा व दतिया की पौने पांच फीसदी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed