फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   One killed in two bike collision, two in critical condition

दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, दो की हालत गंभीर

Mon, 18 Oct 2021 12:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
One killed in two bike collision, two in critical condition
तालबेहट (ललितपुर)। तालबेहट थाना इलाके से गुजरे नेशनल हाईवे पर रविवार को दो बाइकों में आमने-सामने भिडंत हो गई। इस घटना में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में जारी है।
विज्ञापन

तालबेहट के बरी रामपुर निवासी आसाराम का पुत्र कल्लू रविवार रात तकरीबन आठ बजे बाइक पर सवार होकर अपने घर की ओर जा रहा था। सामने से बनगुवां खुर्द निवासी कोमल का पुत्र रहीस व प्रभुदयाल का पुत्र दिनेश बाइक पर सवार होकर आ रहे थे। सामने आते ही दोनों की बाइक आपस में टकरा गईं। दुर्घटना से क्षेत्र में चीखपुकार मच गई। कल्लू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि, कोमल व रहीस गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए एंबुलेंस से तालबेहट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed