फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   one die due to corona, 162 found positive

380 नमूनों की जांच में 162 कोरोना पॉजिटिव, एक की मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 09:11 PM IST
विज्ञापन
one die due to corona, 162 found positive
जिले में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बड़ी संख्या में संक्रमितों के सामने आने का सिलसिला जारी है। प्रशासन द्वारा शुक्रवार को जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक 380 संदिग्ध मरीजों के नमूनों की जांच की गई। इनमें से 198 नमूने आरटी-पीसीआर, 20 ट्रूनेट तथा 162 एंटीजन टेस्ट हुए। इनमें से 162 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन मरीजों में कंटेनमेंट क्षेत्रों में रहने वाले लोग तथा जेल में निरुद्ध बंदी शामिल हैं। जबकि, एक संक्रमित की मौत भी हुई है। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1767 पर पहुंच गई है। हालांकि, इनमें से 800 मरीजों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज भी किया जा चुका है। इनमें से 129 मरीजों को शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी दी गई। वर्तमान में एक्टिव पॉजिटिव केस 913 बने हुए हैं। वहीं, राजगढ़ निवासी 45 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत भी हुई है। इसके साथ ही जिले में कोरोना से मौत का आंकड़ा 54 पर जा पहुंचा है। ज्यादातर लक्षण रहित मरीज झांसी। कोरोना के मरीजों में ज्यादातर वे हैं, जिनमें इस महामारी का कोई लक्षण नहीं है। जिले में वर्तमान में 913 एक्टिव केस हैं। इनमें 798 लक्षण रहित हैं। 115 मरीजों में इस महामारी के लक्षण पाए गए हैं, जिनका इलाज जारी है। जेल में मिले 210 कोरोना मरीज झांसी। कोरोना वायरस के संक्रमण ने जिला कारागार को अपनी चपेट में ले लिया है। यहां मरीज सामने आने के बाद सभी 1109 बंदियों व 79 कर्मचारियों की जांच की गई। सभी के एंटीजन टेस्ट किए गए। इनमें 210 लोगों में इस महामारी का संक्रमण पाया गया है। सभी लक्षण रहित मरीज हैं। जेल की एक बैरक को आइसोलेशन वार्ड में तब्दील कर दिया गया है। सभी मरीजों को गहन चिकित्सीय निगरानी में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed